• 06/06/2026

छत्तीसगढ़ के दो थाना प्रभारियों काे राष्ट्रपति 8 जून को करेंगी शौर्य चक्र से सम्मानित

छत्तीसगढ़ के दो थाना प्रभारियों काे राष्ट्रपति 8 जून को करेंगी शौर्य चक्र से सम्मानित
Spread the love

कांकेर । जिला में पदस्थ दो थाना प्रभारियों भानुप्रतापपुर थाना से थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख और पखांजूर थाना से लक्ष्मण केंवट को नक्सल उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट साहस, नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा के लिए राष्ट्रपति के हाथों 8 जून 2026 को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। इन दोनों अधिकारियों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी बहादुरी और सूझबूझ का परिचय देते हुए कई महत्वपूर्ण अभियानों को सफल बनाया है। राष्ट्रपति द्वारा दिए जाने वाले इस प्रतिष्ठित सम्मान से कांकेर जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है। पुलिस विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए दोनों अधिकारियों को बधाई एवंशुभकामनाएं दी है।
मिली जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल 2026 को कांकेर जिला मुख्यालय से 160 किलोमीटर दूर छोटे बेठिया थाना इलाके के आपाटोला-कलपर जंगल में पुलिस-नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 15 महिला समेत कुल 29 नक्सली मारे गए थे, जिन पर 8-8 लाख रुपए का ईनाम घोषित था, इन दोनों थाना प्रभारियों ने अपने साथियों के साथ अपने साहस का परिचय देते हुए 29 नक्सलियों को ढेर करने वाली टीम में शामिल थे ।दरअसल, 15 अप्रैल की देर रात जवानों को नक्सल ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। 16 अप्रैल की दोपहर पुलिस फोर्स नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंची। दोपहर 2 बजे नक्सलियों को घेर कर मारा गया। साढ़े 5 घंटे तक चली इस मुठभेड़ में जवानों ने कुल 29 नक्सलियों को मार गिराया। यह छत्तीसगढ़ के नक्सल इतिहास का सबसे बड़े मुठभेेड़ में से एक था। घटनास्थल से सर्चिग करने पर पुलिस ने AK-47 1 नग, इंसास रायफल- 2 नग, SLR रायफल- 1 नग, कार्बाइन – 1 नग, 303 रायफल 3 नग, 315 बोर रायफल- 2 नग, 9MM पिस्टल – 2 नग, देशी लॉचर- 2 नग, भरमार बंदूक 8 नग, देसी हैंडग्रेनेड- 1 नग, सहित भारी मात्रा में गोला बारूद सहित नक्सल सामग्री बरामद हुआ था।

Related post

CG : जंगल में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, पेड़ पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

CG : जंगल में युवती का शव मिलने से…

Spread the loveराजिम।  फिंगेश्वर क्षेत्र के बाबाकुटी जंगल से बुधवार शाम सामने आई एक घटना ने इलाके के लोगों को हैरान…
CG : विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़ : उद्योगों से आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की नई पहल

CG : विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़ :…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ आज औद्योगिक विकास के ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां विकास का उद्देश्य केवल नए उद्योग…
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन…

Spread the love वर्ष 2024-25 तक के सभी प्रगतिरत कार्यों को मार्च-2027 तक पूर्ण करने के दिए निर्देश, काम नहीं करने…