• 30/12/2025

जवानों ने नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी, नक्सलियों के IED बम और डंप समान जब्त कर किया नष्ट

जवानों ने नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी, नक्सलियों के IED बम और डंप समान जब्त कर किया नष्ट
Spread the love

बीजापुर। बीजापुर में सुरक्षा बलों के जवानों ने आज नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी बम बरामद कर उसे नष्ट किया गया। इसके बाद आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें माओवादियों का एक डंप बरामद हुआ।

बता दें कि, आज दिनांक 29 दिसंबर को डीआरजी बीजापुर और थाना गंगालूर की संयुक्त टीम मुनगा- पेद्दाकोरमा क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकली टीम ने मुनगा रोड से कुछ दूरी पर पगडंडी मार्ग में डीमाइनिंग कार्यवाही करते हुए  माओवादियों द्वारा लगाया गया 10 किलोग्राम का IED बरामद किया और उसे सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उक्त IED को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया।

ये डीआरजी बीजापुर,थाना गंगालूर एवं बीडीएस टीम की संयुक्त कार्यवाही की गई। सुरक्षाबलों की सतर्कता, सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से माओवादियों की नापाक साजिश विफल हुई है। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से आगे भी सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान जारी है।

Related post

राज्यपाल रमेन डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

Spread the loveरायपुर: राज्यपाल  रमेन डेका से लोकभवन में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य…
स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम…

Spread the loveरायपुर:  स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में स्वास्थ्य अधोसंरचना को नई गति देने की दिशा…
संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो…

Spread the loveसंत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर आयोजित कलश वंदन महाअभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय संत रविदास…