• 15/08/2024

दर्दनाक सड़क हादसा, कार के अंदर ही 3 लोगों ने तोड़ा दम, एक ही परिवार के थे सभी 

दर्दनाक सड़क हादसा, कार के अंदर ही 3 लोगों ने तोड़ा दम, एक ही परिवार के थे सभी 
Spread the love

स्वतंत्रता दिवस के दिन छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि मौके पर ही कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को फिलहाल अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

 

हादसा सकरी थाना क्षेत्र में हुआ। पीड़ित परिवार बिलासपुर का रहने वाला है। बिलासपुर का शुभम विहार कॉलोनी निवासी अंकित शर्मा अपनी मां प्रीति शर्मा बहन श्रुति शर्मा, पिता बदरानी शर्मा और घर की एक सदस्य श्रेया समेत 2 लोगों को लेकर हुंडई i10 कार से चकरभाटा के एक होटल से खाना खा कर पेंड्रीडीह बाईपास होते हुए घर लौट रहे थे। शर्मा परिवार जैसे ही सकरी मेन रोड़ पर स्थित एसबीआई बैंक के पहुंचा कि कार ड्राइव कर रहे अंकित शर्मा को हल्की झपकी आई और उसकी कार रोड़ पर खड़ी ट्रेलर से जा टकराई। घटना इतनी दर्दनाक थी कि हादसे में प्रीति शर्मा, उनकी बेटी श्रेया शर्मा और छोटी बेटी श्रुति शर्मा की मौत हो गई है। वहीं अन्य दो गंभीर रूप से घायल हैं। घयलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Related post

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को बनाया शिकार, अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हुई दर्दनाक मौत…..

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को…

Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में सर्पदंश से चौथी कक्षा…
CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया का प्यार बना जी का जंजाल, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया…

Spread the loveराजनांदगांव। फेसबुक में हुई जान पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला…
दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में बड़ी कटौती…