• 29/10/2025

CGPSC घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, टामन सोनवानी के बेटे समेत 4 आरोपियों को मिली जमानत

CGPSC घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, टामन सोनवानी के बेटे समेत 4 आरोपियों को मिली जमानत
Spread the love

रायपुर।छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दौरान हुए कथित CGPSC भर्ती घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने चार आरोपियों को जमानत दे दी है। इनमें टामन सोनवानी के बेटे साहिल सोनवानी और नितेश सोनवानी, बजरंग स्पात के डायरेक्टर के पुत्र शशांक गोयल और भूमिका कटियार शामिल हैं। यह जमानत सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पंकज मिथल और प्रसन्न वारले की बेंच ने दी है।

बता दें कि, सीबीआई ने इस मामले में जांच शुरू की है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  इससे पहले हाईकोर्ट ने परीक्षा नियंत्रक समेत तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने साहिल सोनवानी, नितेश सोनवानी, शशांक गोयल और भूमिका कटियार को जमानत दे दी है।

CGPSC भर्ती घोटाला क्या है?

2020 से 2022 सीजीपीएसी परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी सहित अन्य सीनियर अधिकारियों के पद के लिए चयन हुआ था।
आरोप है कि परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई और कई लोगों को अनुचित तरीके से भर्ती किया गया। पीएससी के पूर्व चेयरमेन टामन सोनवानी सहित कुछ अधिकारियों और उनके रिश्तेदारों को परीक्षा में लाभ दिलाने का मामला प्रकाश में आया था। जिसके बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Related post

प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत : एक ही फंदे पर झूल गए युवक-युवती, पास में मिली मोटर साइकिल, मौके पर पहुंची पुलिस….

प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत : एक ही फंदे…

Spread the loveसरगुजा। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लटोरी चौकी क्षेत्र में जंगल के भीतर…
नहीं भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र : ईमेल पर 30 मिनट पहले मिलेगी सॉफ्टकॉपी, इसके प्रिंटआउट से ही परीक्षा

नहीं भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र : ईमेल पर 30 मिनट…

Spread the loveरायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विवि अब संबद्ध महाविद्यालयों को प्रश्नपत्र प्रेषित नहीं करेगा। इसके स्थान पर महाविद्यालयों के प्राचार्य को…
राशन दुकानों में पहुंची शक्कर : नागरिक आपूर्ति निगम ने छुट्टी के दिन कराया भंडारण, हितग्राहियों को मिली राहत

राशन दुकानों में पहुंची शक्कर : नागरिक आपूर्ति निगम…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के नागरिक आपूर्ति निगम ने हरिभूमि डॉट कॉम में खबर प्रकाशित होने के बाद त्वरित संज्ञान लिया है। रविवार…