• 20/04/2026

डॉ भीमराव अंबेडकर के खिलाफ की थी ये आपत्तिजनक टिप्पणी, अब सलाखों के पीछे पहुंची युवती, देखें वीडियो

डॉ भीमराव अंबेडकर के खिलाफ की थी ये आपत्तिजनक टिप्पणी, अब सलाखों के पीछे पहुंची युवती, देखें वीडियो
Spread the love

दुर्ग।स्टील सिटी दुर्ग भिलाई में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का केस सामने आया है. इस घटना का खुलासा होने के बाद बौद्ध समाज और उनके अनुयायियों ने भिलाई में विरोध प्रदर्शन किया.इस घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग भिलाई नगर कोतवाली थाने पहुंचे और जमकर बौद्ध समाज का आरोप है कि भिलाई की युवती ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है. यह कमेंट उसने सोशल मीडिया पोस्ट पर किया है. युवती ने रील बनाकर इसे पोस्ट किया. यह आपत्तिजनक है इसलिए उसके खिलाफ हम लोग कार्रवाई की मांग करते हैं. प्रदर्शनकारियों ने सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में अशांति फैलाती हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ा दी गई थी, ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटेनारेबाजी करते हुए थाने का घेराव किया. विरोध प्रदर्शन के बाद आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है

भीमराव अंबेडकर के खिलाफ भिलाई की युवती के पोस्ट को लेकर रायपुर में भी विरोध प्रदर्शन हुआ. भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने रायपुर सिविल लाइन थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस को ज्ञापन सौंपा. इससे पहले भिलाई में आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. डॉ. भीमराव अंबेडकर सार्वजनिक जयंती समिति के अध्यक्ष संजय गजघाटे ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां समाज में वैमनस्य फैलाने का काम करती हैं और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

पुलिस का एक्शन, आरोपी युवती गिरफ्तार

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया की भिलाई की एक युवती ने सोशल मीडिया पर एक रील पोस्ट कर बाबा साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती के खिलाफ धारा 299 बी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है.

भिलाई पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है- सत्यप्रकाश तिवारी, सीएसपी, भिला.

Related post

आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन…

Spread the loveरायपुर: वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमापाली में आयोजित जन चौपाल…
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 17…

Spread the love00 प्रदेश के 1.10 करोड़ बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाकर कृमि संक्रमण से बचाने का अभियान…
सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत…

Spread the love00 केश शिल्पियों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, समाज की मांगों पर गंभीरता से होगा विचार 00 मुख्यमंत्री…