• 25/10/2025

फिल्म इंडस्ट्री के इस जाने-माने एक्टर का निधन, 74 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

फिल्म इंडस्ट्री के इस जाने-माने एक्टर का निधन, 74 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Spread the love

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मशहूर एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया। किडनी फेल होने की वजह से उन्होंने 74 साल की उम्र में आज अंतिम सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को घर पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दादर के हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बता दें कि, कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने कोविड-19 (COVID-19) से भी लड़ाई लड़ी, लेकिन हाल ही में उनकी तबीयत बिगड़ गई। सतीश शाह ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से लंबे समय से जुड़े रहे और अपने हास्य अभिनय के लिए जाने जाते थे।

 उन्होंने “भगवान परशुराम”, “अरविंद देसाई की अजीब दास्तान”, “गमन”, “उमराव जान”, “शक्ति”, “जाने भी दो यारों” और “विक्रम बेताल” जैसी कई फिल्मों में भी काम किया। इसके साथ ही उन्होंने शाहरूख खान की फिल्म मैं हूं ना में अहम किरदार निभाया था। उनके निधन से इंडस्ट्री और उनके प्रशंसक गहरे शोक में डूब गए हैं।

Related post

CG : नवपदस्थ SP राय गौरव ने संभाला कार्यभार, सुरक्षा और कानून व्यवस्था मजबूत करने पर दिया जोर…..

CG : नवपदस्थ SP राय गौरव ने संभाला कार्यभार,…

Spread the loveबलौदाबाजार-भाटापारा। भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) 2019 बैच के वरिष्ठ अधिकारी राय गौरव रामप्रवेश ने आज जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के नए…
POLICE TRANSFER : 10 निरीक्षकों-उप निरीक्षकों के तबादले, देखें लिस्ट

POLICE TRANSFER : 10 निरीक्षकों-उप निरीक्षकों के तबादले, देखें…

Spread the love रायपुर।  पुलिस विभाग में इन दिनों खूब तबादले हो रहे हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के मुताबिक…
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय…

Spread the love14.49 लाख से अधिक माताओं को 558.93 रूपये करोड़ की डीबीटी सहायता मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने साइबर ठगी से…