• 28/07/2024

भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की जोरदार टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 घायल

भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की जोरदार टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 घायल
Spread the love

मध्यप्रदेश के देवास से भीषण हादसा सामने आया है। जहां दो ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रकों के ड्राइवरों और एक क्लीनर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक दूसरी ट्रक में जा भिड़ी। यह टक्कर इतनी रोजदार हुई की मौके पर ही 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और शवों को मशक्कत के बाद वाहनों से निकाला। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि ट्रक का ड्राइवर नींद में था, जिस वजह से उसे सड़क पर खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला देवास जिले के भोपाल रोड पर बीएनपी थाना अंतर्गत खटांबा गांव का बताया जा रहा है। जहां सड़क दुर्घटना का खौफनाक मंजर देखने को मिला।

Related post

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, सांभर शिकार मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, सांभर शिकार मामले में…

Spread the loveरायपुर। वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री श्री केदार कश्यप के सख्त निर्देशों के बाद वन विभाग ने…
नुआखाई पर्व में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विधायक मिश्रा ने दिया आमंत्रण

नुआखाई पर्व में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को…

Spread the loveरायपुर। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को रायपुर में आयोजित होने वाले नुआखाई पर्व में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र…
तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई

तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा,…

Spread the love0-तीन बहनों का एक साथ मेडिकल में चयन पूरे प्रदेश के लिए है प्रेरणादायी उदाहरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…