• 08/09/2024

गणेश पंडाल में डीजे के लिए मारपीट, 2 भाइयों समेत 3 लोगों की मौत, मातम में बदली खुशियां

गणेश पंडाल में डीजे के लिए मारपीट, 2 भाइयों समेत 3 लोगों की मौत, मातम में बदली खुशियां
Spread the love

दुर्ग में गणेश पंडाल में डीजे बजाने को लेकर विवाद में 3 लोगों की जान चली गई। घटना शनिवार रात की है। गणेश पंडाल में डीजे बजाने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ और दो पक्षों के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। जिसमें तीन लोगों की जान चली गई है। दूसरे पक्ष का एक युवक घायल हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के मुताबिक मामला नंदिनी मोहल्ले का है। मोहल्ले में कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 11 लोगों को गिरफ्तार किया।

 

बताया जा रहा है कि मृतक राजेश और करण सगे भाई थे और उनके साथ उनका चचेरा भाई वासु यादव भी था। राजेश यादव जिस पर पहले से थाने में अपराध दर्ज हैं। इस घटना के बाद ग्रामीण भड़क गए और नंदिनी थाने का घेराव करने पहुंच गए। फिलहाल, पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related post

उप मुख्यमंत्री साव ने टेंट एंड डेकोर एक्सपो का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री साव ने टेंट एंड डेकोर एक्सपो का…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के लाभांडी में छत्तीसगढ़ टेंट ओनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीजी…
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान,…

Spread the love00 केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया से साय ने की मुलाकात, प्रदेश में डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार पर हुई विस्तृत…
बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह

बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली…

Spread the love00 मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से की मुलाकात रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय…