• 07/05/2024

कुएं ने निगल ली 3 युवकों की जान, जानवरों को बचाने उतरे थे मृतक

कुएं ने निगल ली 3 युवकों की जान, जानवरों को बचाने उतरे थे मृतक
Spread the love

राजस्थान के शाहपुरा में जहरीली गैस से तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों युवक अपने पशुओं को बचाने के लिए कुएं में उतरे थे,  तभी कुएं में जहरीली गैस के रिसाव के कारण तीनों की ही मौत हो गई। घटना के बाद सूचना पर पुलिस और FSL की टीम पहुंची।  फिलहाल शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

घटना आरणी गांव की है। सोमवार को दो जानवर आपस में झगड़ने लगे थे। दोनों जानवर लड़ाई के दौरान अचानक कुएं में गिर गए। इस दौरान पास ही खड़े कुछ युवकों ने उनको बचाने के लिए कुएं के पास पहुंचे और एक-एक करके पांचों युवक कुएं में उतर गए। हालांकि दो युवक तो जैसे-तैसे कुएं से तुरंत बाहर निकल आए, लेकिन तीन युवक कुएं में ही फंसे रह गए। तीनों कुएं से बाहर नहीं निकल पाए। कुएं में फैली जहरीली गैस के कारण तीनों की दम घुटने से मौत हो गई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से तीनों मृतक युवकों के कुएं से बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। तीनों के शवों को शाहपुरा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Related post

रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, 14 जगहों पर मिलेगी जमीन-मकान की रजिस्ट्री सुविधा

रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, 14 जगहों…

Spread the loveरायपुर। जमीन, मकान या प्लॉट की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए राहत की खबर है। अब रजिस्ट्री से जुड़े…
Weather Update: मानसून ने लिया यूटर्न, प्रदेश के 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी, आकाशीय बिजली के साथ जमकर बरसेंगे बदरा

Weather Update: मानसून ने लिया यूटर्न, प्रदेश के 21…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21…
आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, विभिन्न…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दिनभर के…