• 27/03/2023

Tiger: CG में बाघ ने 3 युवकों के ऊपर किया हमला, 2 की मौत, 1 घायल

Tiger: CG में बाघ ने 3 युवकों के ऊपर किया हमला, 2 की मौत, 1 घायल
Spread the love

उत्तरी छत्तीसगढ़ में बाघ का मूवमेंट लगातार जारी है। इस दौरान मवेशियों का शिकार बनाए जाने की खबर अक्सर ही आते रही है। इन सबके बीच अब सूरजपुर में बाघ ने 3 लोगों पर हमला कर दिया है। जिसमें कि 2 की मौत हो गई है, वहीं 1 अन्य घायल है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Also Read: Corona Alert : यहां स्कूल की 39 छात्राएं कोरोना पॉजीटिव, स्कूल किया गया सील, मचा हड़कंप 

घटना ओड़गी ब्लॉक के कालामांजन गांव की है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह समय लाल (32 वर्ष), रायसिंह (30 वर्ष) और कैलाश सिंह (35 वर्ष) लकड़ी बिनने के लिए जंगल गए हुए थे। इसी दौरान अचानक बाघ ने उनके ऊपर हमला कर दिया। मौके पर ही समय लाल की मौत हो गई। वहीं गंभीर रुप से घायल हुए कैलाश और रायसिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। वन विभाग ने अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी है।

Also Read: 3 की मौत: CG में 5 मजदूर करंट की चपेट में आए, 3 की मौत 2 घायल

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…