• 28/01/2026

Aaj ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 28 जनवरी का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 28 जनवरी का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
Spread the love

Today Horoscope Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 28 जनवरी को सोमवार है। आइए जानते हैं, 28 जनवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल। चंद्रमा वृषभ राशि में। गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल मकर राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। राशिफल-

मेष राशि– लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। अपनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य काफी बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी अच्छा है। शुभ दिन। बस निवेश अभी मत करिएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि– सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार का साथ। सबकुछ बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि– खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। थोड़ा सा गड़बड़ दिन है। चाहे- स्वास्थ्य हो, प्रेम-संतान हो, व्यापार हो, सरकारी तंत्र हो, पिता हो। थोड़ा सा बचकर पार करिए। बहुत अच्छा समय नहीं चल रहा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कर्क राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ी ड्राईनेस रहेगी। शांतचित्त होकर निपटाएं। लाल वस्तु पास रखें। शुभ होगा।

सिंह राशि– शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन शत्रु बहुतायत रहेंगे इन दिनों। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। गुस्से पर काबू रखिए। क्रोध पर काबू रखिए। भावुकता पर काबू रखिए। बाकी सारी स्थिति आपकी ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। घरेलू सुख बाधित रहेगा। मां के स्वास्थ्य और भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी पर ध्यान दें। एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि– पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। सुखद समय। रंगीन दिन। सफेद वस्तु का दान करें।

धनु राशि– शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा- स्वास्थ्य के मामले को लेकर के और कार्यक्षेत्र के मामले को लेकर के। बाकी प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- मकर राशि वालों को थोड़ा सा क्रोध पर ध्यान रखना होगा। बाकी प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। भावुकता पर थोड़ा काबू रखिएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि– अच्छा समय नहीं चल रहा है। प्रेम, संतान में दूरी। सरकारी तंत्र से दूरी। पार्टनरशिप में प्रॅाब्लम। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, कर्ज की अधिकता, थोड़े गृह कलह भी। बाकी भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि- आय के मामले में इस समय बहुत अच्छी स्थिति आपकी है। डिफरेंट टाइप के इनकम हाउसेस बन रहे हैं आपके। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है और इन दिनों थोड़ा सा पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक नई सफलता मिलने का योग है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

Related post

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर संकट! इन महिलाओं का रुक सकता है भुगतान…

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर…

Spread the loveरायपुर। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक सहायता राशि जिले की लाखों महिलाओं…
बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश राज्यभर में अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की…
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे…

Spread the loveकैमरा ट्रैप में लगातार कैद हो रही बाघिन, संरक्षण प्रयासों को मिली बड़ी सफलता रायपुर– उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व के…