• 31/10/2025

आज का राशिफल 31 अक्टूबर: मिथुन राशि वालों के अपमानित होने का भय, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल 31 अक्टूबर: मिथुन राशि वालों के अपमानित होने का भय, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Spread the love
Horoscope 31 October 2025 Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 31 अक्टूबर 2025 को शुक्रवार है। आइए जानते हैं, 31 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का

मेष राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मानसिक स्थिति थोड़ी ऊपर-नीचे रहेगी। प्रेम व संतान मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि- व्यापारिक स्थिति थोड़ी नकारात्मक दिख रही है। सीने में विकार संभव है। पिता के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। पैतृक संपत्ति में कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य व व्यापार दोनों मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि– अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। भाग्य पर भरोसा करके कोई काम न करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। कोई रिस्क मत लीजिए। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि- स्वयं के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क न लें। प्रेम-संतान ठीक ठाक है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन नकारात्मक दिन गुजरेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

तुला राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें और कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें, नुकसान संभव है। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि- गृहकलह के बड़े संकेत हैं। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें और पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। व्यापारिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वयं के स्वास्थ्य पर अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान लगभग ठीक है। व्यापारिक स्थिति मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- धन हानि के संकेत हैं। निवेश बिल्कुल वर्जित है। गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। कुटुंबों से न उलझें। स्वास्थ्य में परेशानी दिख रही है क्योंकि मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेंगे। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि- घबराहट-बेचैनी बनी रहेगी। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- सिरदर्द, नेत्रपीड़ा, अज्ञात भय व खर्च की अधिकता, अनाप-शनाप खर्चें। पार्टनरशिप में दिक्कत। प्रेम-संतान मध्यम। स्वास्थ्य मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करें और काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

Related post

महतारी वंदन योजना बनी सुशीला के व्यापार की संबल, जगदलपुर की गृहिणी ने किराना दुकान को बनाया आत्मनिर्भर

महतारी वंदन योजना बनी सुशीला के व्यापार की संबल,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘महतारी वंदन योजना’ ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की महिलाओं के जीवन में न केवल…
महतारी वंदन योजना से प्रेमिन के सपनों को मिले पंख, सिलाई मशीन बनी आत्मनिर्भरता का आधार

महतारी वंदन योजना से प्रेमिन के सपनों को मिले…

Spread the love00 हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता से शुरू किया सिलाई का काम, परिवार की आर्थिक…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता एथलीट अनिमेष कुजूर ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से एशियन गेम्स के कांस्य…

Spread the love मुख्यमंत्री ने अनिमेष कुजूर को ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए दी बधाई, कहा – आपकी सफलता पूरे छत्तीसगढ़ के…