• 22/12/2025

Aaj Ka Panchang 22 December 2025: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, योग और दिनभर का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 22 December 2025: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, योग और दिनभर का पूरा पंचांग
Spread the love

Aaj Ka Panchang 22 December 2025: आज 22 दिसंबर 2025, सोमवार का दिन है। आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग बन रहा है, जो कई शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है। चंद्रमा धनु राशि में संचरण करेंगे।

आइए जानते हैं आज के दिन का संपूर्ण पंचांग (Aaj Ka Panchang 22 December 2025), शुभ-अशुभ मुहूर्त और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां।

संवत्सर विवरण

विक्रम संवत: 2082 (कालयुक्त)

शक संवत: 1947 (विश्वावसु)

पूर्णिमांत मास: पौष

अमांत मास: पौष

तिथि और पक्ष

आज शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी।

शुक्ल द्वितीया: 21 दिसंबर सुबह 09:11 बजे से 22 दिसंबर सुबह 10:52 बजे तक

शुक्ल तृतीया: 22 दिसंबर सुबह 10:52 बजे से 23 दिसंबर दोपहर 12:13 बजे तक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि शुभ कार्यों के लिए अच्छी मानी जाती है।

नक्षत्र का महत्व

आज दिनभर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र: 22 दिसंबर सुबह 03:36 बजे से 23 दिसंबर सुबह 05:32 बजे तक

इसके बाद श्रवण नक्षत्र आरंभ होगा जो 23 दिसंबर सुबह 05:32 बजे से 24 दिसंबर सुबह 07:07 बजे तक

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र को विजय, सफलता और स्थायित्व का प्रतीक माना जाता है। इस नक्षत्र में किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना रहती है।

योग का संयोग

आज ध्रुव योग का प्रभाव रहेगा।

ध्रुव योग: 21 दिसंबर शाम 04:35 बजे से 22 दिसंबर शाम 04:40 बजे तक

इसके बाद व्याघात योग आरंभ होगा जो 22 दिसंबर शाम 04:40 PM- 23 दिसंबर शाम 04:30 बजे तक

ध्रुव योग को शुभ और स्थिर फल देने वाला योग माना जाता है। इस योग में शुरू किए गए कार्य लंबे समय तक लाभ देते हैं।

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय: सुबह 07:08 बजे

सूर्यास्त: शाम 05:42 बजे

चंद्रोदय: सुबह 08:54 बजे

चंद्रास्त: शाम 07:46 बजे

चंद्रमा आज धनु राशि में रहेंगे, जिससे धर्म, ज्ञान और यात्रा से जुड़े कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।

आज के शुभ मुहूर्त

आज कुछ विशेष शुभ योग भी बन रहे हैं, जिनमें शुभ कार्य करना लाभकारी रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:04 बजे से 12:46 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:32 बजे से 06:20 बजे तक

अमृत काल: रात 10:37 बजे से 12:20 बजे तक

सर्वार्थसिद्धि योग: सुबह 03:36 बजे से 07:08 बजे तक

त्रिपुष्कर योग: सुबह 03:36 बजे से 07:08 बजे तक

इन मुहूर्तों में विवाह, खरीदारी, निवेश, पूजा-पाठ और नए कार्यों की शुरुआत करना शुभ माना जाता है।

आज के अशुभ काल

शुभ कार्यों से पहले अशुभ समय का ध्यान रखना जरूरी होता है।

राहुकाल: सुबह 08:27 बजे से 09:46 बजे तक

यमगंड: सुबह 11:06 बजे से 12:25 बजे तक

कुलिक काल: दोपहर 01:44 बजे से 03:03 बजे तक

दुर्मुहूर्त:

12:46 PM से 01:28 PM

02:53 PM से 03:35 PM

वर्ज्यम्: 12:15 PM से 01:59 PM

इन समयों में शुभ और मांगलिक कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है।

Related post

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की…

Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री क्रेडाई…
विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल

विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण…

Spread the loveविदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन के अतिथियों ने…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज…