• 27/10/2024

मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिरी, 15 घायल… 2 की मौत, गांव में पसरा मातम

मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिरी, 15 घायल… 2 की मौत, गांव में पसरा मातम

Follow us on Google News

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जिले के मजदूर कन्याकुमारी से काम करके दिवाली में घर लौट रहे थे। जिस ट्रैक्टर ट्राली में वे सवार थे रास्ते में वह खाई में गिर गई। घटना में 2 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं अन्य घायल हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे में शोक जताया है। पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। ये सभी मजदूर काम करने कन्याकुमारी गए हुए थे, जहां से दीपावली का त्योहार मनाने सुबह की ट्रेन से वापस आए थे। इसके बाद बैतूल से अपने गांव जाने के लिए सभी एक ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर निकले थे।

घायलों द्वारा बताया जा रहा है कि करीब 16-17 लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर अपने घर के लिए निकले थे। इस दौरान हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि दो की मौत हो चुकी, जबकि 12 घायल हैं। वहीं दो-तीन लोग ऐसे हैं, जिनको चोट नहीं आई थी। वो पैदल ही घर की तरफ निकल गए हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। सरकार द्वारा घायलों को 50-50 हजार रुपए की राहत राशि प्रदान करने की बात कही है। वहीं, मृतकों के परिवार को भी दो-दो लाख रुपए की आवश्यक सहायता राशि दी जाएगी।