• 25/05/2024

डिज्नीलैंड मेले में तीन व्यापारियों की अचानक मौत! मचा हड़कंप..पुलिस जांच में जुटी

डिज्नीलैंड मेले में तीन व्यापारियों की अचानक मौत! मचा हड़कंप..पुलिस जांच में जुटी
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां डिज्नी लैंड मेला में एक साथ 3 व्यापारियों की मौत हो गई है, जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि देर रात तीनों की तबीयत बिगड़ी थी जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां तीनों की मौत हो गई।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस इस घटना को फूड पवाईजनिंग से जोड़कर देख रही है।

बता दें कि हर साल गर्मी की छुट्टी में हर साल की तरह इस वर्ष भी बुधवारी स्थित सर्कस मैदान में डिजनीलैंड मेला लगा हुआ है। इस मेले में बाहर से आए व्यापारियों ने अपनी दुकान लगाई हुई थी।

बताया जा रहा है कि देर रात अचानक तीनों की तबियत एकाएक बिगड़ गई। अचानक पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत होने के बाद दो व्यापारियों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की मौत हो गई। वहीं तीसरे व्यापारी की मेला में ही मौत हो गई। ये तीनों व्यापारी MP और UP के रहने वाले थे जो मेले में दुकान लगाने आए थे। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…