• 30/12/2025

नवा रायपुर में दर्दनाक हादसा, जीजा-साले को बस ने रौंदा, जीजा की मौके पर ही मौत

नवा रायपुर में दर्दनाक हादसा, जीजा-साले को बस ने रौंदा, जीजा की मौके पर ही मौत
Spread the love

रायपुर। नवा रायपुर में तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। घटना रायपुर जिले के राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत उपरवारा चौकी इलाके का है।
मिली जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर क्षेत्र के ग्राम चरौदा निवासी तीरथ सोनवानी अपने साले गौतम रात्रे के साथ किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने खपरी जा रहे थे। दोनों नवा रायपुर स्थित बालको अस्पताल के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक से गिर पड़े। बस तीरथ सोनवानी को हादसे में तीरथ का सिर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं गौतम रात्रे गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने सोमवार को पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Related post

रायपुर में शराब दुकान से जुड़े कर्मचारी ही निकले अवैध सप्लायर, 160 पाव शराब के साथ 7 गिरफ्तार

रायपुर में शराब दुकान से जुड़े कर्मचारी ही निकले…

Spread the loveरायपुर। अवैध शराब के खिलाफ रायपुर ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरंग क्षेत्र में सात लोगों को गिरफ्तार किया…
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल, इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये

गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल, इको-फ्रेंडली मूर्तियां…

Spread the loveरायपुर, 14 सितंबर 2026/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और…
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं :…

Spread the loveप्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर की संध्या हर घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का किया आह्वान…