• 31/12/2025

TRAI का बड़ा फैसला—अब अनजान नंबर से आने वाली कॉल पर दिखेगा कॉलर का नाम, स्पैम कॉल्स पर लगेगी लगाम

TRAI का बड़ा फैसला—अब अनजान नंबर से आने वाली कॉल पर दिखेगा कॉलर का नाम, स्पैम कॉल्स पर लगेगी लगाम
Spread the love

Curbing Spam Calls:  TRAI के आदेश के बाद स्मार्टफोन यूजर्स के लिए कॉलर नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) सर्विस की शुरुआत हो चुकी है, जिसके तहत अब अनजान नंबर से आने वाली कॉल पर मोबाइल स्क्रीन पर उस व्यक्ति या संस्था का रजिस्टर्ड नाम दिखाई देगा,

जिसके नाम पर सिम जारी है, जिससे यूजर्स को थर्ड पार्टी ऐप्स पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और स्पैम व फ्रॉड कॉल्स से राहत मिलेगी; CNAP पूरी तरह टेलिकॉम कंपनियों के नेटवर्क डेटाबेस पर आधारित होगी, न कि किसी यूजर-बेस्ड डेटा पर, यानी जब कोई अनजान नंबर कॉल करेगा तो नंबर के साथ उसका रजिस्टर्ड नाम शो होगा,

जिससे फर्जी और नकली नंबरों की पहचान आसान हो जाएगी, खासतौर पर बैंक, टेलिकॉम, डिलीवरी या सरकारी कॉल्स के नाम साफ दिखने से फेक बैंकर्स और स्कैम कॉल्स पकड़े जा सकेंगे; TRAI आने वाले दिनों में SIM-Binding नियम भी लागू करने की तैयारी में है,

जिसके तहत अगर सिम कार्ड फोन से निकाला गया तो उससे जुड़े वॉट्सऐप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे मैसेजिंग ऐप्स भी बंद हो जाएंगे, जिसका मकसद साइबर फ्रॉड, स्पैम कॉल्स और फर्जी मैसेज पर पूरी तरह लगाम लगाना है।

Related post

राज्यपाल रमेन डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

Spread the loveरायपुर: राज्यपाल  रमेन डेका से लोकभवन में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य…
स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम…

Spread the loveरायपुर:  स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में स्वास्थ्य अधोसंरचना को नई गति देने की दिशा…
संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो…

Spread the loveसंत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर आयोजित कलश वंदन महाअभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय संत रविदास…