• 30/04/2024

भीषण सड़क हादसा: टायर फटने से स्कॉर्पियो पर पलटा ट्रक, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

भीषण सड़क हादसा: टायर फटने से स्कॉर्पियो पर पलटा ट्रक, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Spread the love

बिहार के भागलपुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।सभी लोग मुंगेर से पीरपैंती जा रहे थे। हादसा अमापुर स्थित एनएच 80 पर हुआ है। घटना सोमवार देर रात की है।

बताया जाता है कि रात 11 बजे घोघा के आमापुर गांव में गिट्टी लदे ट्रक का अचानक टायर फट गया। जिस वजह से ट्रक पास से गुजर रही स्कॉर्पियो पर पलट गया। गिट्टी के नीचे दबने के कारण बच्चा समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 3 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

घायलों ने बताया कि मुंगेर के गोरिया टोला के सुनील दास के बेटे मोहित की बारात श्रीमतपुर गांव जा रही थी।9 लोग स्कॉर्पियो में सवार हो कर जा रहे थे, तभी कहलगांव से करीब 7 किलोमीटर दूर एनएच 80 पर पास से गुजर रहे ट्रक का टायर फट गया और ट्रक उस बारात गाड़ी पर पलट गया।

ट्रक पर गिट्टी लदा हुआ था, जिस वजह से स्कॉर्पियो सवार के ऊपर गिट्टी गिर गया। दबने से बच्चा समेत 6 बारातियों की मौत हो गई। वहीं स्कॉपियो के आगे-पीछे जा रहे दो अन्य वाहनों को भी आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
प्रेमी ने शादी से किया इंकार, तो महिला डॉक्टर ने दी ऐसी सजा.. सुनकर उड़ जाएंगे होश

प्रेमी ने शादी से किया इंकार, तो महिला डॉक्टर…

Spread the loveबिहार के सारण में प्रेमी जोड़े का अजब गजब मामला सामने आया है। जहां शादी से इनकार करने पर…
केंद्र का बड़ा फैसला, नीट यूजी पेपर लीक मामला सीबीआई को सौंपा

केंद्र का बड़ा फैसला, नीट यूजी पेपर लीक मामला…

Spread the loveशिक्षा मंत्रालय ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2024 में कथित अनियमितताओं की विस्तृत और त्वरित जांच के लिए मामले…