• 16/10/2025

ACB: 2 और रिश्वतखोर गिरफ्तार, ACB ने घूस लेते रंगे हाथों दबोचा

ACB: 2 और रिश्वतखोर गिरफ्तार, ACB ने घूस लेते रंगे हाथों दबोचा
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) रायपुर की टीम ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय में पदस्थ दो क्लर्क, युगल किशोर साहू और सुरेंद्र कुमार सोनकर, को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों ने वाहन चालक मुकेश कुमार यादव से सर्विस बुक सत्यापन और एरियर निकालने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से 20 हजार रुपये पहले ही ले लिए गए थे।

डिमोशन के बाद कोर्ट से मिला स्टे

मुकेश कुमार यादव, जो सीएमएचओ कार्यालय, बालोद में वाहन चालक के रूप में कार्यरत हैं, ने बताया कि कुछ समय पहले उनका डिमोशन कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरूर में चौकीदार के पद पर भेज दिया गया था। इसके खिलाफ उन्होंने बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की और स्टे ऑर्डर प्राप्त किया। दोबारा वाहन चालक के पद पर बहाल होने के बाद जब वे सर्विस बुक सत्यापन और एरियर निकालने के लिए सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे, तो क्लर्क युगल किशोर साहू और सुरेंद्र कुमार सोनकर ने उनसे 50 हजार रुपये (प्रति क्लर्क 25 हजार) की रिश्वत मांगी। मुकेश ने 20 हजार रुपये एडवांस के रूप में दे दिए, लेकिन बाकी राशि के लिए दबाव बढ़ने पर उन्होंने रिश्वतखोरों को पकड़वाने का फैसला किया और एसीबी रायपुर में शिकायत दर्ज कराई।

ACB ने ट्रैप में पकड़ा

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने गुरुवार को सीएमएचओ कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही मुकेश ने दूसरी किश्त के रूप में 30 हजार रुपये (प्रति क्लर्क 15 हजार) दिए, एसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिनॉलफ्थेलीन पाउडर युक्त नोटों की पुष्टि के बाद रिश्वत लेने का अपराध साबित हुआ। दोनों के पास से 30 हजार रुपये बरामद किए गए।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई

एसीबी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 (संशोधित अधिनियम 2018) के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को गिरफ्तार कर रायपुर ले जाया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख का हिस्सा है।

Related post

रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं की मंजूरी से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति : चौधरी

रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं की मंजूरी से छत्तीसगढ़ के विकास…

Spread the love00 10,783 करोड़ की लागत से विभिन्न राज्यों में तीन रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी रायपुर। प्रधानमंत्री…
CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में 11 सितंबर को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, राज्य…
ब्रेकिंग : आबकारी विभाग ने तीन अफसर सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला…!!

ब्रेकिंग : आबकारी विभाग ने तीन अफसर सस्पेंड, इस…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी…