• 29/04/2026

खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में गहरा शोक

खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में गहरा शोक
Spread the love

सक्ती। जिले में बुधवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में दो जुड़वा बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृत बच्चियों की पहचान दीप्ति गोंड (6 वर्ष) और दिव्या गोंड (6 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना बाराद्वार थाना क्षेत्र अंतर्गत लवसरा गांव की है।

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियां सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर के पास खेल रही थीं। खेलते-खेलते वे तालाब के किनारे पहुंच गईं। इसी दौरान असावधानीवश दोनों तालाब में गिर गईं और गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे समय रहते उन्हें बचाया नहीं जा सका।

कुछ देर बाद गांव के लोगों ने तालाब में दोनों बच्चियों के शव तैरते हुए देखे, जिसके बाद तत्काल उन्हें बाहर निकाला गया। परिजनों और ग्रामीणों ने बिना देर किए दोनों बच्चियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। इस दुखद घटना से लवसरा गांव में गहरा शोक व्याप्त है।

Related post

Aaj Ka Rashifal: मेष समेत इन 5 राशियों को आज मिल सकती है खुशखबरी, धन लाभ के बनेंगे योग, जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal: मेष समेत इन 5 राशियों को…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 21 November 2026: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर,…
छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे…

Spread the loveरोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में…
32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य…

Spread the love‘सततता के लिए विज्ञान एवं नवाचार’ विषय पर बाल वैज्ञानिक प्रस्तुत करेंगे अपने अभिनव विचार और वैज्ञानिक समाधान रायपुर,…