• 23/07/2024

केंद्रीय बजट: न्यू टैक्स रिजीम में छूट का ऐलान, जानें आपको कितना देना होगा इंकम टैक्स

केंद्रीय बजट: न्यू टैक्स रिजीम में छूट का ऐलान, जानें आपको कितना देना होगा इंकम टैक्स
Spread the love

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को देश का आम बजट पेश किया। मोदी 3.0 कार्यकाल का यह पहला बजट था। बजट में विदेशी कंपनियों पर लगने वाले कॉर्पोरेट टैक्स की दर को घटा दिया गया है। अब 40 प्रतिशत की जगह 35 प्रतिशत कर दिया गया है।

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने इंकम टैक्स को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है। सीतारमण ने कहा, “न्यू टैक्स रिजीम के तहत कर दर संरचना ऐसी होगी, जिसमें 0 से 3 लाख रुपये तक कोई टैक्स नहीं लगेगा। 3-7 लाख रुपये की आय पर 5 प्रतिशत और 7-10 लाख रुपये की आय पर 10 फीसदी आयकर लगेगा। वहीं 10-12 लाख की आय पर 15 फीसदी और 12-15 लाख रुपये की सालाना आय पर 20%, और 15 लाख से अधिक की आय पर 30 फीसदी आयकर लगेगा।

न्यू टैक्स रिजीम चुनने वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये करने की घोषणा की है। पारिवारिक पेंशन पर छूट की सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि इन दोनों बदलावों से चार करोड़ नौकरीपेशा और पेंशनर्स को फायदा मिलेगा।

 

Related post

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर…

Spread the loveमहतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों का बढ़ा आत्मविश्वास – मुख्यमंत्री साय भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा…
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम…

Spread the love राज्य में डिजिटल सुशासन को नई दिशा प्रदान करने के लिए निरंतर कार्यरत रायपुर- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी…
रायपुर में प्रारंभ हुआ 2 नए शासकीय महाविद्यालय, बेन्द्री में शासकीय महाविद्यालय व नवा रायपुर में संगीत महाविद्यालय

रायपुर में प्रारंभ हुआ 2 नए शासकीय महाविद्यालय, बेन्द्री…

Spread the loveरायपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने अभनपुर के बेन्द्री में शासकीय महाविद्यालय और नवा रायपुर अटल नगर में शासकीय संगीत महाविद्यालय…