• 01/07/2026

मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगमः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ’’राम वाटिका’’ में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगमः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ’’राम वाटिका’’ में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण
Spread the love

रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित रामगढ़ के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस ष्राम वाटिकाष् में स्थापित भगवान श्री राम की प्रतिमा को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की, इसके साथ ही उन्होंने ’’एक पेड़ माँ के नाम 3.0’’ अभियान के अंतर्गत रुद्राक्ष का पौधारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  साय ने ष्एक पेड़ माँ के नामष् अभियान को मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा तथा आत्मीय जुड़ाव का प्रतीक बताया।

उन्होंने कहा कि माँ के नाम पर लगाया गया एक पौधा न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित भविष्य की सुदृढ़ आधारशिला भी है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएँ तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लें, ताकि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करते हुए प्रकृति के संतुलन को बनाए रखा जा सके।

भगवान राम की प्रतिमा को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु  राम का जीवन मर्यादा, सत्य, त्याग एवं कर्तव्यपरायणता का अनुपम आदर्श है, जो युगों-युगों से समस्त मानवता का मार्गदर्शन करता आ रहा है। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से प्रभु राम द्वारा प्रशस्त आदर्श पथ पर चलते हुए सेवा, सद्भाव एवं समर्पण के भाव से समाज एवं राष्ट्र के उत्थान में सहभागी बनने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीराजेश अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, लुण्ड्रा विधायक  प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related post

नैनो उर्वरक- छत्तीसगढ़ के खेती-किसानी में आई नई क्रांति

नैनो उर्वरक- छत्तीसगढ़ के खेती-किसानी में आई नई क्रांति

Spread the loveकिसान भाईयों को कम लागत में होगी अधिक पैदावारी  तेजबहादुर सिंह भुवाल,  सहा. जनसंपर्क अधिकारी रायपुर -छत्तीसगढ़ को देश का…
ब्रेकिंग : इस संभाग के जेडी हुए सेवानिवृत्त, इस अधिकारी को मिला प्रभार, देखें आदेश

ब्रेकिंग : इस संभाग के जेडी हुए सेवानिवृत्त, इस…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर संभाग के प्रभारी प्रभारी संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण संभाग, रामायण प्रसाद आदित्य आज सेवानिवृत्त हो गए।…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को बड़ी राहत, खरीफ 2026 में पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया, 80 प्रतिशत वितरण सीमा समाप्त

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को बड़ी…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य  सरकार किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराने और खेती को अधिक…