• 21/04/2025

दुबई से लौटे पति की निर्मम हत्या: प्रेमी के साथ शव को काटा, सूटकेस में भरकर फेंका, भांजे के प्यार में पागल महिला ने कर डाला मेरठ जैसा कांड

दुबई से लौटे पति की निर्मम हत्या: प्रेमी के साथ शव को काटा, सूटकेस में भरकर फेंका, भांजे के प्यार में पागल महिला ने कर डाला मेरठ जैसा कांड
Spread the love

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने भांजे के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को टुकड़ों में काटकर सूटकेस में भरा गया और उसे 50 किलोमीटर दूर जाकर फेंक दिया गया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

मामला देवरिया के एक गांव का है। जानकारी के अनुसार, मृतक व्यक्ति हाल ही में दुबई से अपने घर लौटा था। उसकी पत्नी का अपने रिश्ते के भांजे के साथ अवैध संबंध था। पति के लौटने के बाद वह इस रिश्ते में बाधा बनने लगा था। शनिवार की रात को महिला ने अपने प्रेमी भांजे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने शव को टुकड़ों में काटा और उसे एक सूटकेस में पैक कर दिया। सूटकेस को ठिकाने लगाने के लिए वे इसे 50 किलोमीटर दूर खेत में फेंक आए।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर सूटकेस बरामद किया गया। सूटकेस में मिले शव की शिनाख्त मृतक नौशाद अहमद के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक की पत्नी रजिया को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने भांजे रुमान से प्रेम करती थी और पति को रास्ते से हटाने के लिए उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

यह घटना मेरठ में कुछ समय पहले हुई एक अन्य वारदात की याद दिलाती है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को नीले ड्रम में भर दिया था। देवरिया की इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है।

Related post

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत…

Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB…
ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें पूरी लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य में 19 नायब तहसीलदारों को…
Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव

Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका…

Spread the loveरायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह-सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक कार शो…