• 13/05/2024

हल्द्वानी हिंसा मामले में बड़ा अपडेट: उपद्रवियों के खिलाफ UAPA की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी हिंसा मामले में बड़ा अपडेट: उपद्रवियों के खिलाफ UAPA की बड़ी कार्रवाई
Spread the love

उत्तराखंड चर्चित हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जांच के बाद जेल में बंद 71 उपद्रवियों पर गैर कानूनी गतिविधियां अधिनियम की धारा बढ़ा दी है। ऐसे में पुलिस की ओर से धारा बढ़ाए जाने के बाद उपद्रवियों की मुश्किलें और बढ़ गई है।

मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक समेत 36 आरोपियों पर पहले ही यूएपीए यानी गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम लगाई थी, लेकिन अब पुलिस ने जांच के बाद जेल में बंद 71 अन्य आरोपियों पर भी यूएपीए लगा दी है।बताया जा रहा कि ये सभी लोग मुखानी थाने और नगर निगम की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के आरोपी हैं।

107 उपद्रवियों पर यूएपीए के तहत कार्रवाई

बता दें कि हल्द्वानी हिंसा मामले में अब तक 107 लोगों के खिलाफ यूएपीए के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।आरोपियों में से 98 को बीते दिनों कोर्ट में पेश किया गया था।जहां पुलिस की मांग पर उनकी न्यायिक हिरासत 28 दिन के लिए और बढ़ा दी गई है। हल्द्वानी पुलिस ने आगजनी और लूटपाट समेत नगर निगम की ओर से दर्ज मुकदमे के आरोपियों पर भी यूएपीए एक्ट लगाने के साथ ही न्यायिक हिरासत बढ़ाने की कोर्ट से अपील की थी।

पुलिस कोर्ट से मांगेगी कस्टडी

नैनीताल एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है।यूएपीए एक्ट कुछ अन्य आरोपियों पर लगाया गया है। उन्होंने ये भी बताया कि मामले में हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ की जरूरत पड़ेगी तो पुलिस कोर्ट से कस्टडी भी मांगेगी।

क्या था मामला

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में मलिक के बगीचे में सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से बनाए गए नमाज स्थल और मदरसा हटाने के दौरान 8 फरवरी को हिंसा हुई थी। जहां हिंसा के दौरान आगजनी और पथराव में पुलिस के जवान के साथ-साथ काफी संख्या में अधिकारी और पत्रकार घायल हुए थे। इसके अलावा आगजनी और पथराव में सरकारी एवं निजी संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया था।

पूरे मामले में सबसे ज्यादा नुकसान हल्द्वानी नगर निगम को हुआ था। जहां उपद्रवियों ने नगर निगम और पुलिस के कई गाड़ियों को आग से फूंक दिया था। जिसके बाद उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए काफी संख्या में उपद्रवियों को गिरफ्तार किया था, जो अभी भी जेल में बंद है। ऐसे में पुलिस ने अपनी जांच के बाद 71 अन्य आरोपी उपद्रवियों पर यूएपीए एक्ट लगा दिया था। इन 71 आरोपियों में 7 महिलाएं भी शामिल हैं।

Related post

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण…

Spread the loveधमतरी की बेटी ने कौशल विकास के दम पर रची सफलता की नई इबारत, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगी…
छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दम

छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम…

Spread the loveराष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर…
मुख्यमंत्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना

मुख्यमंत्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’…

Spread the loveकार्टून कला बच्चों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय कार्टून…