• 29/10/2022

फिर हादसे का शिकार हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, मवेशी से टकराने से टूटा ट्रेन का अगला हिस्सा टूटा

फिर हादसे का शिकार हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, मवेशी से टकराने से टूटा ट्रेन का अगला हिस्सा टूटा
Spread the love

वंदे भारत ट्रेन एक बार फिर हादसे का शिकार हो गई. अबकी बार यह हादसा मुंबई सेंट्रल डिवीजन के अतुल रेलवे स्‍टेशन के पास हुआ. यहां शनिवार सुबह 8.17 बजे पर वंदे भारत ट्रेन गुजरने के दौरान एक बैल टकरा गया. जिससे ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.

जानकारी के मुताबिक ट्रेन मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर की ओर जा रही थी. भारतीय रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद ट्रेन को करीब 15 मिनट तक वहीं रुकी रही. हालांकि हादसे के बाद यात्रियों को किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है. सभी यात्री सुरक्षित हैं.

भारतीय रेलवे ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन वलसाड के अतुल रेलवे स्टेशन के पास मवेशियों से टकरा गई. ट्रेन मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर की ओर जा रही थी. घटना के बाद ट्रेन को करीब 15 मिनट तक रोक कर रखा गया.

गौरतलब है कि बीते 6 अक्‍टूबर को भी भारत की हाइस्‍पीड ट्रेन वंदे भारत हादसे का शिकार हो गई थी. ट्रेन वटवा और मणिनगर स्‍टेशन के नजदीक भैंसों के झुंड से टकरा गई थी. ये ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद जा रही थी.

Related post

गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग, कई किलोमीटर से दिख रहा धुएं का गुबार… करोड़ों का सामान राख

गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग, कई किलोमीटर से दिख…

Spread the loveहरियाणा के भिवानी के देवसर गांव में रविवार को गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जैसे ही आग…
PM मोदी ने दी 10 नई वंदे भारत की सौगात, जानिए इन ट्रेनों का रूट और शेड्यूल

PM मोदी ने दी 10 नई वंदे भारत की…

Spread the loveगुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात से रेलवे को बड़ी सौगात दी. करीब 10 वंदे भारत ट्रेनों को हरी…
वंदे भारत ट्रेन का भारी-भरकम किराया आम जनता की पहुंच से दूर, कांग्रेस ने कहा- रद्द ट्रेनों को वापस करें शुरु

वंदे भारत ट्रेन का भारी-भरकम किराया आम जनता की…

Spread the loveदेश की छठवीं वंदे भारत ट्रेन आज से नागपुर और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बीच दौड़नी शुरु हो गई…