• 13/01/2023

Video: पूर्व मंत्री ने महिला विधायक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दी गाली, महिलाओं ने निकाली शवयात्रा और बरसाए जूते

Video: पूर्व मंत्री ने महिला विधायक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दी गाली, महिलाओं ने निकाली शवयात्रा और बरसाए जूते
Spread the love

पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता भैयालाल राजवाड़े अपने विवादित कारनामों की वजह से अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। इस दफा उन्होंने एक महिला विधायक को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए गाली दे दी। जिसके बाद महिलाओं ने पूर्व मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उनकी शव यात्रा निकाली गई औऱ पुतला फूंका।

दरअसल बीजेपी ने भैयालाल राजवाड़े की अगुवाई में  बैकुंठपुर जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव किया था। बीजेपी नेता जनपद पंचायत सीईओ विनय कश्यप को हटाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जनपद पंचायत विकास कार्यों से संबंधित फाइलों को रोककर रखे हैं।

प्रदर्शन के बाद भैयालाल राजवाड़े मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विधायक औऱ संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव के ऊपर आरोप लगाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।

राजवाड़े की आपत्तिजनक टिप्पणी से कांग्रेस कार्यकर्ता औऱ महिलाएं भड़क गए हैं। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी के फुटेज पुलिस को सौंपते हुए शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही राजवाड़े की शव यात्रा निकालते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने राजवाड़े की तस्वीर के कटआउट फ्लैक्स पर जमकर जूते भी बरसाए।

बवाल बढ़ता देख राजवाड़े ने सफाई दी और आपत्तिजनक शब्द के इस्तेमाल से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि मैं ने उन्हें गाली नहीं दी है। जबकि वीडियो में वो ये कहते नजर आ रहे हैं।

देखिए वीडियो

 

Related post

समय का सदुपयोग और परिश्रम ही सफलता की कुंजी : राज्यपाल डेका

समय का सदुपयोग और परिश्रम ही सफलता की कुंजी…

Spread the love‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में शिक्षकों को किया सम्मानित रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका शिक्षक दिवस पर एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार,…
सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा’ की तर्ज पर सागौन तस्करी : वन विभाग और पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के मंसूबों पर फेरा पानी, 3 गिरफ्तार

सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा’ की तर्ज पर सागौन तस्करी :…

Spread the loveमैनपुर। सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा’ की तर्ज पर गरियाबंद जिले के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व से सागौन की अवैध तस्करी का एक…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में थमी बारिश की रफ्तार, बढ़ा तापमान; 8 से 10 सितंबर तक इन जिलों में बरसेंगे बादल

CG Weather : छत्तीसगढ़ में थमी बारिश की रफ्तार,…

Spread the loveCG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कुछ धीमी नजर आ रही हैं। प्रदेश के कई हिस्सों…