• 23/11/2022

VIDEO : जेल में भी मंत्री जी के ठाठ, लॉकअप में मसाज के बाद होटल का खाना खाते आए नजर, बीजेपी बोली- जैसे किसी रिसॉर्ट में हैं

VIDEO : जेल में भी मंत्री जी के ठाठ, लॉकअप में मसाज के बाद होटल का खाना खाते आए नजर, बीजेपी बोली- जैसे किसी रिसॉर्ट में हैं
Spread the love

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन का एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में वे होटल का खाना और फल खाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो ने उनके दावे पर सवालिया निशान लगा रहा है। अपने वकीलों के माध्यम से सत्येन्द्र जैन ने कोर्ट में दावा किया था कि उन्हें जेल में सही खाना नहीं दिया जा रहा। बीजेपी ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे भोजन परोसा जा रहा है जैसे वे छुट्टी पर किसी रिसॉर्ट में हैं।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उन्हें अलग-अलग डिब्बों में आया खाना खा रहे हैं। इसके साथ ही सत्येन्द्र जैन फल और ड्राई फ्रूट्स भी खाते दिखाई दे रहे हैं। सत्येन्द्र जैन के वकील ने कोर्ट में कहा था कि उन्हें जेल में सही खाना नहीं मिलने से उनका वजन 28 किलो कम हो गया है। हालांकि जेल सूत्रों के मुताबिक जैन का वजन इस दौरान 8 किलो बढ़ गया है।

सत्येन्द्र जैन के नया वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी आम आदमी पार्टी पर जमकर हमलावर हो गई है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “रेपिस्ट से मालिश करने और उसे फिजियो थेरेपिस्ट कहने के बाद, सत्येंद्र जैन को शानदार भोजन का आनंद लेते देखा जा सकता है! अटेंडेंट उसे भोजन परोसते हैं जैसे कि वह छुट्टी पर किसी रिसॉर्ट में हो! केजरीवाल जी ने सुनिश्चित किया कि हवालाबाज को वीवीआईपी मजा मिले न कि सजा!”

आपको बता दें ईडी ने कोर्ट में कहा था कि सत्येन्द्र जैन को जेल के भीतर वीवीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है। जिसके बाद मसाज करवाते उनके कई वीडियो सामने आए थे। फिलहाल एमसीडी और गुजरात चुनावों के बीच इन वीडियो ने आम आदमी पार्टी की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।

देखिए वीडियो

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर: राजधानी में 4 लोगों की दर्दनाक हत्या, बेटे ने ही अपने परिवार के 4 सदस्यों को उतारा मौत के घाट 

 

Related post

ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में रहेजा ग्रुप और बिलासपुर में सुल्तानिया ग्रुप पर छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग-कोयला घोटाले से जुड़ रहे तार

ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में रहेजा ग्रुप और…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसी की सख्ती जारी है। शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रायपुर…
ED के बाद CBI Raid: अनिल अंबानी के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, जानें पूरा मामला

ED के बाद CBI Raid: अनिल अंबानी के ठिकानों…

Spread the loveरिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए…
रॉबर्ट वाड्रा लैंड स्कैम: IAS अशोक खेमका ने उजागर की थी गड़बड़ी, कांग्रेस सरकार ने तत्काल किया था तबादला, जानें पूरा मामला विस्तार से

रॉबर्ट वाड्रा लैंड स्कैम: IAS अशोक खेमका ने उजागर…

Spread the loveहरियाणा के शिकोहपुर लैंड डील घोटाले में रॉबर्ट वाड्रा एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के घेरे…