• 29/12/2022

Video: युवक ने ऐसा क्या कह दिया कि भड़क गए CM भूपेश बघेल, हाथ से माइक लेने के लिए कह दिए, बोले- कभी तुम्हारे पिताजी-मां ने सीएम से बात की है

Video: युवक ने ऐसा क्या कह दिया कि भड़क गए CM भूपेश बघेल, हाथ से माइक लेने के लिए कह दिए, बोले- कभी तुम्हारे पिताजी-मां ने सीएम से बात की है
Spread the love

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री एक युवक की बात पर जमकर भड़क जाते हैं। भरी भीड़ में युवक को डांट लगाते हैं। यहां तक कि उसके हाथ से माइक तक लेने का आदेश दे देते हैं। वीडियो को छत्तीसगढ़ बीजेपी के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर साझा कर सीएम भूपेश पर निशाना साधा है।

दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनता से भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के दौरे पर हैं। वीडियो बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा का बताया जा रहा है, जो कि कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे का विधानसभा इलाका भी है। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से एक युवक नौकरी और आरक्षण को लेकर सवाल जवाब करता है।

युवक कहता है कि गोठ कार्यक्रम में सिर्फ आप ही आप बोल रहे हैं मैं 3-4 मिनट बोलना चाहते हैं। जिसके बाद सीएम गुस्से में कहते हैं कि तुम्हारा माइंड बीजेपी से है, अभी सब लोग बोल रहे हैं.. मैं सबको मौका दे रहा हूं कि नहीं। ये गलत आरोप लगा रहा है या नहीं.. पहले अपनी बात वापस लो। किस मुख्यमंत्री से तुम्हारे से पिता जी बात किए हैं.. तुम्हारी मम्मी कभी बात की है.. तुम्हारे चाचा किसी मुख्यमंत्री से बात किए हैं। तुमको मौका मिला है तो तुम मुझ पर आरोप लगा रहे हो।

जिस पर युवक कहता है कि आरोप तो मैं लगा सकता हूं। हर कोई एक दूसरे पर आरोप लगा सकता है। आप रमन सिंह पर लगाते हैं मोदी पर लगाते हैं। जिस पर लोग ताली बजाने लगते हैं।

युवक कहता है कि सर आप 76 फीसदी रिजर्वेशन मत कीजिए। जो वैकेंसी आ रही है उसके दो या तीन गुना कर दीजिए। जिससे सब वर्ग को लोग खुश हो जाएंगे। आप चुनाव जीत जाएंगे। आप कोर्ट के विरुद्ध जा रहे हैं और सब लोगों को परेशान कर रहे हैं। जिस पर मुख्यमंत्री कहते हैं कि मैं कोर्ट के विरुद्ध जा रहा हूं न ये बात बोल रहे हो न.. माइक वापस दो।

जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स इसके लिए सीएम की आलोचना कर रहे हैं। बीजेपी भी सीएम भूपेश पर हमलावर हो गई है।

देखिए वीडियो

 

 

 

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जैविक खेती कार्यशाला में होंगे शामिल, कुनकुरी में विकास कार्यों की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जैविक खेती कार्यशाला में होंगे शामिल,…

Spread the love20 जून को कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कुनकुरी में होगा आयोजन रायपुर – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय 20 जून…
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर सुविधा के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मंत्री टंकराम वर्मा 

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर सुविधा के लिए सरकार प्रतिबद्ध…

Spread the loveरायपुर: शैक्षणिक सत्र 2026-27अंतर्गत शुक्रवार को जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन बलौदाबाजार स्थित जिला ऑडिटोरियम में किया गया।…
अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेत भरे 10 हाइवा जब्त जब्त

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेत…

Spread the loveरायपुर।अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर बलौदाबाजार जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त टीम…