• 19/07/2026

जन्मदिन पर विजय शर्मा का स्वच्छता संदेश, कचरा पृथक्करण को जनआंदोलन बनाने की अपील

जन्मदिन पर विजय शर्मा का स्वच्छता संदेश, कचरा पृथक्करण को जनआंदोलन बनाने की अपील
Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत-ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर ग्रामीण नागरिकों से स्वच्छता को जनभागीदारी का अभियान बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता में ही भगवान का वास होता है” और स्वच्छ गांव ही स्वस्थ, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर समाज की आधारशिला हैं। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का पालन कर इसे जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शौचालय निर्माण जनआंदोलन बना, उसी तरह अब हर घर से कचरे का पृथक्करण भी जनभागीदारी के साथ सुनिश्चित करना होगा।

चार रंगों के डिब्बों में होगा कचरे का पृथक्करण
जिला पंचायत द्वारा जिले की 60 ग्राम पंचायतों में स्रोत पर कचरा पृथक्करण अनिवार्य किया गया है। इसके तहत प्रत्येक परिवार को चार रंगों के डिब्बों में अलग-अलग प्रकार का कचरा रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

हरा डिब्बा – गीला एवं जैविक कचरा
नीला डिब्बा – सूखा कचरा
लाल डिब्बा – सेनेटरी एवं खतरनाक कचरा
काला डिब्बा – ई-वेस्ट

नियमों के तहत मिश्रित कचरा देना दंडनीय होगा। साथ ही गीले कचरे से कम्पोस्ट निर्माण, सूखे कचरे की रीसायकलिंग और प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता समितियों के गठन पर भी जोर दिया जाएगा।

‘स्वच्छ छत्तीसगढ़, स्वस्थ छत्तीसगढ़’ का आह्वान
विजय शर्मा ने कहा कि यदि हर परिवार अपने घर से ही कचरे का पृथक्करण शुरू करेगा तो गांव बीमारियों से सुरक्षित रहेंगे और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से ‘स्वच्छ छत्तीसगढ़, स्वस्थ छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनने की अपील की।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्वच्छता दीदियों के माध्यम से ग्राम पंचायतों में घर-घर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के जिला समन्वयक संजय सोनी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री का यह संदेश ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति देगा।

Related post

हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाना है – कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन

हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला…

Spread the loveरायपुर: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला साक्षरता विभाग, कोरबा द्वारा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष…
लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत…..

लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू, लोकजीवन की सहज संवेदनाएं और पीढ़ियों से चली आ रही लोकपरंपराओं के रंगों से…
पीएम श्री स्कूल तिल्दा का स्टूडेंट स्टोर बना मिसाल, मंत्री वर्मा ने बच्चों की उद्यमिता व हुनर को सराहा

पीएम श्री स्कूल तिल्दा का स्टूडेंट स्टोर बना मिसाल,…

Spread the love00 व्यावहारिक गतिविधियां विद्यार्थियों में उद्यमिता, नेतृत्व क्षमता,आत्मनिर्भरता और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने में मददगार – वर्मा 00 विद्यार्थियों…