• 30/05/2024

Weather Update: केरल में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश शुरू, अब इन राज्यों की ओर बढ़ा

Weather Update: केरल में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश शुरू, अब इन राज्यों की ओर बढ़ा

Follow us on Google News

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूर्वानुमान से एक दिन पहले ही केरल में दस्तक दे दी है। मानसून की दस्तक के साथ ही केरल में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल रही है। जिसकी वजह से कई जगह पेड़ उखड़ गए हैं। अब मानसून पूर्वोत्तर राज्यों की ओर बढ़ रहा है।

आईएमडी (IMD) के मुताबिक मानसून अब पूर्वोत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है। हालांकि चक्रवाती तूफान रेमल की वजह से पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हुई है। कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। इस वजह से बड़ी संख्या में जान और माल का नुकसान हुआ।