• 30/05/2024

बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 15 की मौत, 40 घायल

बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 15 की मौत, 40 घायल
Spread the love

जम्मू-कश्मीर में बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग (144ए) में यात्रियों से भरी एक बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में 15 लोगों की मौत की खबर है। वहीं 40 यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से 20 को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के नंबर की यह बस जम्मू से शिवखोड़ी जा रही थी। इसी दौरान अखनूर के टूंगी मोड़ में बस ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

इसके साथ ही राहत एवं बचाव कार्य भी शुरू कर दिया गया। बस के कांच तोड़कर लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। घायलों को सबसे पहले अखनूर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…