• 27/04/2023

मौसम: प्रदेश में आज भी कई स्थानों पर होगी बारिश, वज्रपात और अंधड़ की चेतावनी जारी

मौसम: प्रदेश में आज भी कई स्थानों पर होगी बारिश, वज्रपात और अंधड़ की चेतावनी जारी
Spread the love

मौसम के बदले मिजाज की वजह से अप्रैल महीने में पड़ने वाली भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आज फिर कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही प्रदेश में कई जगह तेज अंधड़ के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। गुरुवार सुबह कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। सुबह से ही मौसम खुशनुमा बना हुआ है।

बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने की वजह से प्रदेश में बारिश के हालात बने हुए हैं। फरवरी में पड़ी भीषण गर्मी के बाद मार्च से ही छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। अप्रैल के महीने में कुछ दिन पड़ी भीषण गर्मी के बाद हो रही बारिश से लोगों को राहत मिली हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण विदर्भ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।एक द्रोणिका/हवा की अनियमित गति विदर्भ से दक्षिण अंदरुनी तमिलनाडु तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचूर मात्रा में नमी का आगमन लगातार जारी है। उपरोक्त कारणों से कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने, गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज अंधड़ चलने वज्रपात होने की भी संभावना बनी हुई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Related post

CG – नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड में लाखों की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

CG – नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड…

Spread the loveरायपुर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से दो हेरोइन तस्करों को…
किसान ने खाया जहर, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने तहसीलदार और पुलिस पर लगाए ये आरोप

किसान ने खाया जहर, इस वजह से उठाया खौफनाक…

Spread the loveरायगढ़। जिले से किसान द्वारा आत्महत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। जहां केलो परियोजना के तहत खेत…
कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी, 13.4 किमी फोरलेन सीमेंट क्रांकीट सड़क बनेगी

कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी, 13.4 किमी…

Spread the loveरायपुर। राज्य शासन ने बिलासपुर में कोनी (सेंदरी)-मोपका बायपास सड़क के लिए 75 करोड़ 73 लाख रुपए की निविदा…