• 22/05/2023

बड़ी गाडिय़ों में विदेशी कुत्ते घुमाने वाले नेता क्या जाने गाय-गुरूवा के बारे में

बड़ी गाडिय़ों में विदेशी कुत्ते घुमाने वाले नेता क्या जाने गाय-गुरूवा के बारे में
Spread the love

बीजेपी राज्य सरकार की गोधन न्याय योजना के तहत बनाए गए गौठानों में धांधली, अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगा कर प्रदेशभर के कई स्थानों पर गौठानों का निरीक्षण कर रही है। इस दौरान गौठानों को लेकर राज्य सरकार पर भाजपा नेताओं ने निरीक्षण में कई एक भी गाय नहीं मिलने व चारे का इंतजाम नहीं होने के दावा करते हुए बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के चारा घोटाले से भी बड़ा छत्तीसगढ़ में गौठान घोटाला होने की बात कही है।

इसको लेकर अब सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, भाजपा के लोग गौठान और गौशाला में अंतर नहीं समझते हैं। गौठानों में गर्मी के समय मवेशी नहीं रहते हैं। विपक्ष के लोगों को गौठान जाकर अच्छा सलाह देना था, लेकिन उन लोगों ने घोटाले की स्क्रिप्ट तैयार कर ली है। उन्होंने कहा, बड़ी-बड़ी गाडिय़ों में विदेशी कुत्ते घुमाने वाले इनके नेता क्या जाने गाय-गुरूवा के बारे में क्या समझेंगे। कहा ये कोई एक दिन की योजना नहीं है। इसके लिए हमने पहले जमीन का चिहांकन किया। फि र गौठन बनाया गया है। वैसे भी गर्मी में कहां मवेशी रहेंगे।

गोढ़ी गौठान में एक दिन गए और प्रेस कांफ्रेस कर कहा 1300 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। इनकी पूरी स्क्रीप्ट तैयार है। अब चुनाव आ गया है तो गौठान जा रहे हैं। पहले क्यों नहीं गए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, बंगलुरू में मैं भी गया था, सौभाग्य से हमारे ही साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार भी थे। जहां उनके सभी नेताओं को एक करने के अभियान के बारे में चर्चा हुई। अच्छी बात है कि नीतिश जी सभी को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रहे हैं।

Related post

ब्रेकिंग : गृह विभाग से आदेश जारी, बड़े पैमाने में कई जिले के बदले DSP-ASP,जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी

ब्रेकिंग : गृह विभाग से आदेश जारी, बड़े पैमाने…

Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह (पुलिस) विभाग ने…
BREAKING : स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, बड़ी संख्या में शिक्षकों के हुए तबादले, देखें लिस्ट…

BREAKING : स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ट्रांसफर सूची जारी की है। लिस्ट में शिक्षक, व्याख्याता, प्रधान पाठक,…
ग्रामीण बेटियों के लिए उच्च शिक्षा की राह होगी आसान,सपनों को मिलेगी नई उड़ान – मंत्री टंक राम वर्मा

ग्रामीण बेटियों के लिए उच्च शिक्षा की राह होगी…

Spread the loveरायपुर- राज्य के ग्रामीण अंचलों में उच्च शिक्षा का विस्तार करने और विद्यार्थियों को घर के नजदीक बेहतर शैक्षणिक…