• 02/07/2024

खतरनाक इंतकाम: शादी से किया इंकार तो प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटकर टॉयलेट में किया फ्लश

खतरनाक इंतकाम: शादी से किया इंकार तो प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटकर टॉयलेट में किया फ्लश
Spread the love

एक प्रेमिका ने बेवफाई का अपने प्रेमी से रोंगटे खड़े कर देने वाला बदला लिया है। दो साल की रिलेशनशिप के बाद शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने अपने प्रेमी न सिर्फ प्राइवेट पार्ट काटा बल्कि उसे टॉयलेट में फ्लश भी कर दिया। घायल प्रेमी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।

मामला बिहार के सारण जिले का है। युवती पिछले दो साल से अपने प्रेमी के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन जब बात शादी की आई तो प्रेमी ने इंकार कर दिया। जिसके बाद गुस्साई प्रेमिका ने अपने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट को काट दिया और उसे टॉयलेट में फ्लश करके बहा दिया।

प्रेमिका का नाम अभिलाषा है, जो कि मढ़ोरा में नर्सिंग होम चलाती है। उसका वार्ड पार्षद वेद प्रकाश से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का कहना है कि वेद प्रकाश ने शादी के नाम पर उसे धोखा दिया है। फिजिकल रिलेशनशिप की वजह से वह प्रेग्नेंट हो गई।

हाथों में लगा चुकी थी मेहंदी और..

युवती का दावा है कि वेद प्रकाश ने उससे कोर्ट मैरिज का वादा किया था। वह शादी की मेहंदी भी अपने हाथों में लगा चुकी थी लेकिन उसने दोबारा शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद उसने प्रेमी वेद प्रकाश के प्राइवेट पार्ट को चाकू से काट दिया और उसे टॉयलेट में डालकर बहा दिया।

वेद प्रकाश को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया है। मामले में पुलिस ने प्रेमिका अभिलाषा के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Related post

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, टिकट बुक करते समय न करें ये गलती

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का…

Spread the love नई दिल्ली ट्रेन का टिकट बुक करते समय अगर आप 500, 1000 या उससे भी ज्यादा रुपये खर्च कर…
AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic के नए नियमों से मची चर्चा

AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic…

Spread the loveनई दिल्ली ChatGPT या Claude से जवाब पसंद नहीं आया तो क्या आप उसे गाली दे सकते हैं? AI…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर,…

Spread the loveबिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साल 2027 के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। हाईकोर्ट ने पूरे साल…