• 21/03/2024

ED: केजरीवाल होंगे गिरफ्तार? ईडी की टीम पहुंची आवास, CM से कर रही पूछताछ

ED: केजरीवाल होंगे गिरफ्तार? ईडी की टीम पहुंची आवास, CM से कर रही पूछताछ
Spread the love

दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की टीम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंच गई है। ईडी के अफसर 10 वां समन देने पहुंचे हैं। सीएम हाउस के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। सीएम केजरीवाल से ईडी की टीम ने पूछताछ शुरू कर दिया है। पार्टी के किसी भी नेता को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है।

इससे पहले जांच एजेंसी केजरीवाल को अब तक 9 समन भेज चुकी है। लेकिन केजरीवाल एक भी बार जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। केजरीवाल को गुरुवार को ईडी के सामने पेश होना था। इसे लेकर उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। लेकिन कोर्ट से उन्हें कोई राहत नहीं मिली।

हाईकोर्ट ने केजरीवाल को मामले में किसी भी कार्रवाई से संरक्षण देने से मना कर दिया। मामले में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।

Related post

मंत्री राजवाड़े का बड़ा प्रशासनिक निर्णय, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग में सेवानिवृत्ति प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के सख्त निर्देश

मंत्री राजवाड़े का बड़ा प्रशासनिक निर्णय, महिला एवं बाल…

Spread the love 00 सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – राजवाड़े रायपुर। महिला एवं बाल…
मुख्यमंत्री साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा

मुख्यमंत्री साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य…

Spread the love00 हजारों कदमों के साथ गूंजा राष्ट्र सर्वोपरि का संकल्प 00 तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के…
विशेष लेख: विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान, खेती-किसानी को मिला नया संबल

विशेष लेख: विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान,…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। गांव, गरीब और…