• 05/10/2023

सरकारी नौकरियों में महिलाओं को मिलेगा 35 फीसदी आरक्षण, चुनाव के पहले बड़ा फैसला

सरकारी नौकरियों में महिलाओं को मिलेगा 35 फीसदी आरक्षण, चुनाव के पहले बड़ा फैसला
Spread the love

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सूबे की शिवराज सरकार ने बड़ा दांव खेला है। शिवराज सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी है। यहां अब महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण मिलेगा। शिवराज सरकार का यह फैसला ऐसे वक्त में आया है जब इस साल के अंत में मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव होना है। ऐसे में आधी आबादी के लिए आरक्षण की व्यवस्था करना शिवराज सरकार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

इससे पहले राज्य में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलता था। शिवराज सिंह चौहान ने महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के लिए आरक्षण में वृद्धि का ऐलान किया था। अब सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश में वन विभाग को छोड़कर राज्य सरकार के अधीन तमाम सरकारी नौकरियों हैं उऩमें सीधी भर्ती के पदों पर महिलाओं के लिए 35 फीसदी आरक्षण होगा।

लाडली योजना से महिलाओं का जीत रहे दिल

मध्य प्रदेश में 2 करोड़ 62 लाख महिला मतदाताओं की संख्या है। जो कि कुल वोटर्स की 49 फीसदी है। शिवराज सिंह चौहान की नजर इन 49 फीसदी वोटर्स पर है। जिनको साधने के लिए वे आए दिन कोई न कोई बड़ा दांव खेलते जा रहे हैं। इससे पहले चौहान ने सूबे के भीतर लाडली बहना योजना की शुरुआत की। इस योजना के जरिए महिलाओं के अकाउंट में हर महीने 1000 रुपये डाला जाता था। लेकिन राज्य सरकार अब इसमें भी वृद्धि करने जा रही है। इस महीने से शिवराज सरकार महिलाओं के अकाउंट में 3000 रुपए डालने का वादा किया है।

पार्टी ने दिग्गजों को उतारा

शिवराज सिंह चौहान के ये फैसले उस वक्त आ रहे हैं। जब माना जा रहा था कि राज्य की बीजेपी सरकार के खिलाफ जबरदस्त एंटी इनकंबेसी है। जिसको देखते हुए बीजेपी ने 3 केन्द्रीय मंत्रियों, राष्ट्रीय महासचिव समेत 7 दिग्गज सांसदों को टिकट देकर विधानसभा चुनाव में उतारा है।

Related post

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही…

Spread the loveरायपुर: सहकारिता मंत्री  केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। मंत्री …
बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा, मुर्गी पालन से दंतेवाड़ा की रामबती ने कमाए 25 हजार रुपये….

बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा, मुर्गी पालन…

Spread the loveरायपुर: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (‘बिहान’) के तहत संचालित इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर योजना छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को…
आस्था, परंपरा और भव्यता के रंग में सजेगा ऐतिहासिक बस्तर दशहरा

आस्था, परंपरा और भव्यता के रंग में सजेगा ऐतिहासिक…

Spread the love75 दिवसीय पर्व को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल कराने का संकल्प, बलराम मांझी बने दशहरा समिति…