• 27/09/2024

तो POK भारत का हिस्सा होगा! जम्मू की सभा में गरजे योगी, कहा- BJP को जीत मिलती है तो.. पढ़िए पूरी खबर

तो POK भारत का हिस्सा होगा! जम्मू की सभा में गरजे योगी, कहा- BJP को जीत मिलती है तो.. पढ़िए पूरी खबर
Spread the love

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के प्रचार में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर जम्मू-कश्मीर में बीजेपी को जीत मिलती है तो पाक अधिकृत कश्मीर यानी POK को भारत का हिस्सा बनाया जाएगा।

सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर अलग होने की आवाज उठा रहा है। लोग कह रहे हैं कि जम्मू कश्मीर के साथ अगर मुजफ्फराबाद में भी चुनाव होता तो अच्छा संदेश जाता। बलूचिस्तान कह रहा है कि पाकिस्तान से हमारी केमिस्ट्री मिलती ही नहीं है। वो कह रहे है कि पाकिस्तान मानवता का कैंसर है और दुनिया को इससे मुक्ति मिलनी चाहिए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ भारत में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिल रहा तो दूसरी तरफ पाकिस्तान में रोटी के लाले पड़ रहे हैं। योगी ने कहा कि कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद का वेयरहाउस बना चुके थे। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री और अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद आज आतंकवाद अंतिम सांसें गिन रहा है। जम्मू कश्मीर से पत्थरबाज गायब हो गए हैं।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…