• 11/07/2024

आपसी झगड़े के चलते पीट-पीटकर, करदी हत्या! लाश को फंदे से लटकाकर सुसाइड दिखाने का कोशिश

आपसी झगड़े के चलते पीट-पीटकर, करदी हत्या! लाश को फंदे से लटकाकर सुसाइड दिखाने का कोशिश
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से हत्या के एक मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बस्तर जिले में एक महीने पहले हुए मर्डर का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। ग्राम कोटवार ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या को सुसाइड दिखाने का प्रयास किया था।

 

जानकारी के मुताबिक जमीनी विवाद को लेकर दो लोगों में आपसी झगड़ा हुआ था। और उस वक्त किसी तरह झगड़ा शांत कर तीनों अपने-अपने घर चले गए जिसके बाद उसी दिन दोनों ने जगबंधु की हत्या का प्लान बनाया।

 

जगबंधु को पेड़ से सेल्फी निकालने के बहाने दोनों आरोपी अपने साथ लेकर गए। रात करीब 12:00 दोनों ने उसकी जमकर पिटाई की और उसकी हत्या कर पेड़ से लटका दिया।अपने गुनाह को छुपाने के लिए शव को बाइक से घर लेकर गए चोरी छुपे घर में घुसे,और लाश को फंदे पर लटका दिया।

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस को जांच में पता चला कि जब बंधु का कोटवार जगतु के साथ जमीन को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा राज खोल दिया।

Related post

छत्तीसगढ़ में बारिश से राहत के आसार,आज से घटेगी बारिश की तीव्रत,17 जिलों में हल्की बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में बारिश से राहत के आसार,आज से घटेगी…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ में दो दिन की बारिश के बाद अब राहत के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार…
CM साय का आज कांकेर दौरा,अंतागढ़ में सुनेंगे मन की बात,रायपुर के कई कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

CM साय का आज कांकेर दौरा,अंतागढ़ में सुनेंगे मन…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांकेर जिले के अंतागढ़ और रायपुर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री एकलव्य विद्यालय…
राजधानी में फिर सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी और दो बच्चों की चाकू मारकर की हत्या

राजधानी में फिर सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी और…

Spread the loveरायपुर।  राजधानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। माना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने…