• 27/09/2024

शादी का सूट पहन कर फंदे से झूला पति, आत्महत्या से पहले पत्नी को फोन लगाकर सुनाई आपबीती

शादी का सूट पहन कर फंदे से झूला पति, आत्महत्या से पहले पत्नी को फोन लगाकर सुनाई आपबीती
Spread the love

मध्यप्रदेश के इंदौर से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट कंपनी के एक कर्मचारी के सुसाइड का मामला सामने आया है। बताया जाता है की घटना से पहले कर्मचारी ने अपनी शादी का सूट पहना, वीडियो बनाया और उसी सूट की टाई का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

लाश को सबसे पहले मृतक के भाई ने देखा और उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, अनुराग की शादी 4 साल पहले हुई थी। और पिछले साल से पत्नी उससे अलग मायके में रह रही थी। इस बात से वह काफी तनाव में था।

पत्नी की शिकायत पर उज्जैन महिला थाने में अनुराग को तलब किया गया था। और थाने से लौटने के बाद से ही वह काफी परेशान था। जिसके कारण उसने अपनी जान दे दी। फांसी लगाने से पहले उसने अपनी पत्नी को फोन लगाया और उसे आत्महत्या करने की बात कही। इसकी जानकारी पत्नी ने उसके परिवार वालों को दी। परिवार वाले जब अनुराग के पास पहुंचे तो वह फंदे से लटक चुका था।

वहीं पूछताछ में उज्जैन महिला थाना के मुताबिक पत्नी ने अनुराग के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया था। उसी के आधार पर बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था। वही उज्जैन महिला थाना प्रभारी के अनुसार अनुराग और उसके घर वालों पर पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप था।

अनुराग की पत्नी तामश्री ने आरोप लगाया था कि वह पढ़ी लिखी है और जॉब करना चाहती है पर ससुराल वाले उसे ऐसा करना करने नहीं देना चाहते थे। इस वजह से वह ससुराल छोड़कर मायके में रह रही थी। अनुराग के बड़े भाई अजय ने आरोप लगाया की पत्नी के भाई ने अनुराग को धमकी दी थी। भाई का आरोप है की पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तनाव में आकर उसने यह कदम उठा लिया।

Related post

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून, बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने वाला है। बंगाल…
वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री शर्मा

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य…

Spread the love00 जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल 00…
लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना

लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की…

Spread the loveलेखक -धनंजय राठौर संयुक्त संचालक ,जनसंपर्क, रायपुर रायपुर। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली 1,000 रुपये की मासिक…