• 17/05/2025

रेप: युवा कांग्रेस नेता ने शादी का झांसा देकर किया रेप, 10 साल तक शोषण.. ऑबर्शन और फिर शादी से इनकार

रेप: युवा कांग्रेस नेता ने शादी का झांसा देकर किया रेप, 10 साल तक शोषण.. ऑबर्शन और फिर शादी से इनकार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवती के साथ शादी का वादा कर 10 साल तक दैहिक शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव आमिर सिद्दकी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने युवती को शादी का झांसा दिया और रिलेशनशिप के दौरान गर्भवती होने पर उसका एबॉर्शन भी करवाया। लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता ने पद्मनाभपुर थाने में FIR दर्ज कराई है।

10 साल तक चला शोषण

एएसपी पद्मश्री तंवर के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। साल 2015 में भिलाई निवासी मो. आमिर सिद्दकी से युवती की मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आमिर ने शादी का वादा किया। हालांकि, युवती के परिजनों ने दोनों के अलग-अलग धर्म से होने की वजह से उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। फिर भी दोनों 2015 से 2025 तक रिलेशनशिप में रहे और इस दौरान आमिर ने कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

👉 इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 3 साल की मासूम से रेप, हालत देख रो पड़े डॉक्टर भी, जानें पूरा मामला 

गर्भवती होने पर कराया एबॉर्शन

रिलेशनशिप के दौरान युवती गर्भवती हुई, लेकिन आमिर ने शादी का झूठा वादा कर उसका एबॉर्शन करवा दिया। हाल ही में युवती को पता चला कि आमिर का किसी दूसरी लड़की से निकाह होने वाला है। इस पर युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, लेकिन आमिर ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पद्मनाभपुर थाने में शिकायत दर्ज की।

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आमिर सिद्दकी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की सुनवाई के लिए दुर्ग जिला न्यायालय में समय से पहले कोर्ट खोला गया। पुलिस ने आमिर को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

Related post

Rafale से पहले भारत को मिला ‘महाबली’, नौसेना को नया फ्लीट सपोर्ट शिप; समंदर में बढ़ेगी ताकत

Rafale से पहले भारत को मिला ‘महाबली’, नौसेना को…

Spread the loveमुंबई – 114 राफेल फाइटर जेट की खेप भारत आने से पहले डिफेंस सेक्‍टर से बड़ी खुशखबरी सामने आई…
8वें वेतन आयोग के बीच फिर बढ़ेगा DA? केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत

8वें वेतन आयोग के बीच फिर बढ़ेगा DA? केंद्रीय…

Spread the loveनई दिल्ली-  केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता यानी डीए में बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार है। साल की दूसरी…
सेवा सेतु शिविर के तहत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना कैम्प 9 अक्टूबर से

सेवा सेतु शिविर के तहत पीएम सूर्य घर मुफ्त…

Spread the loveरायपुर- शासन के निर्देशानुसार वर्तमान में संचालित सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विद्युत कम्पनी द्वारा मुख्य गतिविधि सेवा सेतु शिविर…