• 22/02/2022

बेटे को लिव-इन पार्टनर से अलग करने के लिए पिता ने रची ये बड़ी साजिश, बदमाश को सुपारी देकर..

बेटे को लिव-इन पार्टनर से अलग करने के लिए पिता ने रची ये बड़ी साजिश, बदमाश को सुपारी देकर..
Spread the love

बेंगलुरु। एक युवती को उसके साथी से अलग करने के लिए उसके पिता और लिव-इन पार्टनर को उसकी निजी तस्वीरें भेजने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान एचएसआर लेआउट निवासी नंदीश (30) के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपी ने साइबर इकोनॉमिक एंड नारकोटिक्स पुलिस को बताया कि लड़के के पिता ने अपने बेटे से युवती को अलग करने के लिए उससे कहा था।
मामले में पुलिस के अनुसार 25 साल की एक युवती कुछ साल पहले पड़ोसी राज्य से पढ़ाई के लिए बेंगलुरु आई थी और उसे यहां एक युवक से प्यार हो गया था। कुछ समय बाद दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में लड़के के घर रहने लगे, जहां उसके माता-पिता भी रहते थे।

लड़के के माता-पिता ने उनके साथ रहने पर आपत्ति जताई थी। इस बीच महिला की निजी तस्वीरें लीक हो गईं। लड़के के पिता ने आरोपी नंदीश से संपर्क किया, उनकी तस्वीरें दीं और कहा कि किसी तरह लड़की को उसके बेटे से अलग कर दो।
जिसके बाद आरोपी ने युवती की निजी तस्वीरें उसके पिता को शेयर की थीं। इसके अलावा वह लड़की से मिला और उसे बेंगलुरु से बाहर जाने की धमकी दी। खुद को बदमाश बताते हुए, आरोपी ने उसे चेतावनी दी कि अगर उसने शहर नहीं छोड़ा, तो उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएंगी और उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

यह जानने के बाद कि उसके पिता और उसके साथी को निजी तस्वीरें भेजी गईं, युवती ने दक्षिण-पूर्व सीईएन पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी नंदीश को गिरफ्तार कर लिया है। नंदीश के ऊपर छह गंभीर अपराधों में शामिल पाया गया, जिसमें हत्या के प्रयास और हमले का मामला भी शामिल है। मामले में पुलिस का कहना है कि वे लड़के के पिता की भूमिका की जांच करेंगे और उससे भी पूछताछ करेंगे।

Related post