• 23/02/2022

यहां शराब तस्करों ने कर रखा है सरकार के नाक में दम, नकेल कसने अब हेलीकॉप्टर से रख रहे नजर

यहां शराब तस्करों ने कर रखा है सरकार के नाक में दम, नकेल कसने अब हेलीकॉप्टर से रख रहे नजर
Spread the love

पटना। शराबबंदी के बाद भी बिहार में तस्करों ने सरकार की नाक पर दम कर दिया है। तस्करों द्वारा अन्य राज्यों से शराब लाकर सूबे में खपाई जा रही है। शराब तस्करी को रोकने बिहार सरकार हर उपाय कर रही है। अब शराब तस्करों को पकड़ने के लिए उत्पाद विभाग ने हेलीकॉप्टर भी तैनात कर दिया है। इसके पहले शराब के अवैध कारोबार को रोकने के लिए ड्रोन, डॉग स्क्वायड और मोटरबोट का सहारा लिया जा रहा है।

उत्पाद विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस हेलीकॉप्टर से गंगा के दियारे इलाके में बक्सर से कटिहार तक शराब तस्करों पर नजर रखी जाएगी। हेलीकॉप्टर के साथ ही मानवरहित हेलीकॉप्टर ड्रोन भी उड़ान भरेगा। इसमें लोकेशन पता करने के बाद उत्पाद और पुलिस की टीम तुरंत छापेमारी कर शराब भठ्ठियों को ध्वस्त कर सकते हैं।

बड़ा हेलीकॉप्टर चार सीटर है जो शराब तस्करों पर नकेल कसेगा। इस हेलीकॉप्टर में पायलट सहित चार लोग बैठ सकते है। जिसमें एक जिओ पैसिअल के इंजीनियर, उत्पाद विभाग की टीम और डिटेक्शन एक्सपर्ट बैठकर वीडियो मोनिटरिंग करते हैं।

बताया जाता है कि हेलीकॉप्टर 6 से 7 घंटे तक लगातार ऑपरेशन कर सकता है। हेलीकॉप्टर रियल टाइम में अवैध चीजों की पहचान कर, सही जगह का पता कर मद्य निषेध विभाग को और संबंधित जिले के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को इसकी जानकारी देगा।

उल्लेखनीय है कि सरकार शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए जहां नए नए तकनीक का इस्तेमाल कर रही है, वहीं शराब तस्कर भी तस्करी के लिए रोज नए तरीके ईजाद कर रहे हैं।

Related post

बदमाशों का खूनी तांडव: आधा दर्जन जगहों पर बरसाई गोलियां, 1 की मौत 8 घायल, केंद्रीय मंत्री बोले- CM दें इस्तीफा

बदमाशों का खूनी तांडव: आधा दर्जन जगहों पर बरसाई…

Spread the loveबिहार के बेगूसराय में अपराधियों का कहर देखने को मिल रहा है. जिले में हड़कंप उस वक्त मच गया,…
नीतीश ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले – भाजपा ने हमेशा धोखा दिया

नीतीश ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा,…

Spread the loveबिहार में आखिरकार नीतीश कुमार ने एक बार फिर अपना पाला बदल लिया है। इसके साथ ही जेडीयू और…
नीतीशी कुमार ने राज्यपाल से मिलने मांगा समय, अलग होंगे NDA से, बीजेपी के मंत्री भी गवर्नर को सौंपेंगे इस्तीफा

नीतीशी कुमार ने राज्यपाल से मिलने मांगा समय, अलग…

Spread the loveबिहार में सियासी समीकरण लगातार बदलते जा रहा है। भाजपा से चल रही तकरार के बीच एक बार फिर…