• 05/07/2023

विजय संकल्प यात्रा: पीएम मोदी 2 दिन में करेंगे 4 राज्यों का दौरा

विजय संकल्प यात्रा: पीएम मोदी 2 दिन में करेंगे 4 राज्यों का दौरा
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा का नामकरण बीजेपी ने किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के मुताबिक प्रधानमंत्री की सभा को विजय संकल्प जनसभा नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के आने से एक दिन पूर्व यानि कि आज बुधवार को देर शाम अमित शाह राजधानी रायपुर पहुंच जायेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी से पहले शाह के आने की सियासी वजह है। बीजेपी हिडन पार्टी मीटिंग के साथ ही इस बार के चुनावी मुद्दों और किस अंदाज में जनता के बीच जाएगी यह शाह समझएंगे। बता दें प्रधानमंत्री 7 जुलाई को सुबह 9:40 बजे की जगह अब परिवर्तित समय 10:45 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी करीब 7500 करोड़ की सौगात प्रदेश को देंगे। रायपुर सुबह 10:45 बजे पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करके यूपी रवाना हो जाएंगे। नरेंद्र मोदी करीब 2 घंटे रायपुर में रहेंगे। फिर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के लिए वो 12:40 के आसपास रायपुर से यूपी के गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

रायपुर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री हेलिकॉप्टर से सीधे साइंस कॉलेज के ग्राउंड में पहुंचेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र 7500 करोड़ की सौगात देकर जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रस्तावित दौरा बीजेपी के लिए काफी अहमियत रखता है।

प्रधानमंत्री महज़ 2 दिन में 4 राज्यों का दौरा करेंगे और तक़रीबन 50 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात उक्त राज्यों को देंगे। बता दें 7 से 8 जुलाई को नरेंद्र मोदी चार राज्यों में 5 शहरों का दौरा करेंगे। जिनमें, रायपुर (छत्तीसगढ़), गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), वाराणसी (उत्तर प्रदेश), वारंगल (तेलंगाना), बीकानेर (राजस्थान) में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सभी जगहों में मिलाकर कुल 50 हजार करोड़ रुपए की करीब 50 परियोजनाओं की सौगात देंगे।

 

Related post

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद – सीएम साय

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेटियों की खुशहाली…
मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की 00 प्रदेश के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर…
छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी-सहप्रभारियों की सूची जारी

छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने…