• 01/08/2023

शिक्षक पोस्टिंग मामला, 3 संयुक्त संचालक सहित 10 अधिकारी सस्पेंड

शिक्षक पोस्टिंग मामला, 3 संयुक्त संचालक सहित 10 अधिकारी सस्पेंड
Spread the love

छत्तीसगढ़ में शिक्षक पोस्टिंग घोटाले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच एक बार फिर राज्य सरकार ने एक्शन लेते हुए 10 अधिकारियों को सस्पेंड किया है। जिनमें से 3 संयुक्त संचालक भी हैं।

जानकारी के मुताबिक तत्कालीन संयुक्त संचालक (शिक्षा) रायपुर , के कुमार, सीएस ध्रुव जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा, सहायक संचालक डीएस ध्रुव संभागीय शिक्षा कार्यालय रायपुर, सहायक संचालक शैल सिन्हा, सहायक संचालक उषा किरण खलखो समेत कई अधिकारी को निलंबित किया गया है।

निलंबन आदेश स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी किया गया। जिसमें रायपुर संभाग के अलावा सरगुजा संभाग के प्रभारी संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय को भी निलंबित किया गया है।

शासन के आदेश पर पोस्टिंग के लिए शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने सभी जिलों के डीईओ से रिक्त पदों की जानकारी मंगाई। जिसके बाद शहर के साथ ही जिला व ब्लॉक मुख्यालय के आसपास के स्कूलों में रिक्त पदों को छिपा दिया गया। इसके बाद दिखावे के लिए काउंसिलिंग किया गया। फिर कुछ ही दिन में छिपाए गए पदों पर संशोधन के नाम पर लेनदेन कर पोस्टिंग आदेश जारी किया गया।

Related post

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों…

Spread the loveरायपुर: राज्य  सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के साथ उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना…
केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाले केंद्र  सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार देश…
कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- मंत्री राजेश अग्रवाल

कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता-…

Spread the loveरायपुर: संस्कृति विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के मुक्ताकाशी मंच में आयोजित चार दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन ‘पावस प्रसंग 2026’ का अंतिम…