• 17/07/2023

बरसते पानी में डेट रहे हजारों संविदा कर्मचारी, चंदेल ने कहा- बीजेपी करेगी नियमित

बरसते पानी में डेट रहे हजारों संविदा कर्मचारी, चंदेल ने कहा- बीजेपी करेगी नियमित
Spread the love

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आंदोलन कर रहे संविदा कर्मचारियों के बीच जाकर उनकी मांग का समर्थन करते हुए ऐलान किया कि भाजपा की सरकार बनने पर निश्चित रूप से उनकी मांग पूरी की जाएगी। नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने बरसात के बीच धरने पर बैठे हजारों कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि मंगलवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र में भाजपा आपकी मांग को पूरी ताकत के साथ उठाएगी।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कर्मचारियों के आंदोलन स्थल पहुंचकर इन कर्मचारियों को समर्थन देते हुए कहा कि हरेली के पावन दिन आप हड़ताल पर बैठे हैं और यह लबरा भूपेश बघेल सरकार के कारण यहां बैठे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश के सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के आंदोलन में आप सबके सामने आपका समर्थन करने आया हूं।

हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आपके बीच आकर आप की मांग का समर्थन कर चुके हैं। मैंने सारे नेताओं से चर्चा की है कि मैं आपके बीच समर्थन देने जा रहा हूं। सभी ने कहा कि हमारी ओर से आश्वस्त कर दें कि तीन महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमल छाप भारतीय जनता पार्टी का जो घोषणा पत्र बनेगा उसमें कर आपके नियमितीकरण की घोषणा होगी।

भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। कांग्रेस ने 2018 में आप लोगों सहित छत्तीसगढ़ से जो झूठे वादे किये थे, उनका हिसाब लेंगे। हमारे कर्मचारी भाइयों बहनों से धोखा किया गया।कोई वादे पूरे नहीं किये।

Related post

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण…

Spread the love00 वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले में तेज़ी से हो रहे रोजगार, जल संरक्षण एवं…
खाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में प्रथम, 83.82 प्रतिशत उर्वरक का हुआ वितरण

खाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में प्रथम, 83.82…

Spread the loveखाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में प्रथम, 83.82 प्रतिशत उर्वरक का हुआ वितरण रायपुर – खरीफ वर्ष 2026…

रायपुर में जाम से मिलेगी राहत, QRT को ट्रैफिक…

Spread the loveरायपुर. राजधानी रायपुर में ट्रैफिक समस्या पर प्रभावी रूप से एक्शन लेने के लिए पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम…