• 17/07/2023

कल से विधानसभा सत्र का आगाज, 550 सवालों का जवाब देंगे मंत्री

कल से विधानसभा सत्र का आगाज, 550 सवालों का जवाब देंगे मंत्री
Spread the love

छत्तीसगढ़ की पांचवी विधानसभा का अंतिम सत्र कल से शुरू हो रहा है। कल पहले दिन भाजपा विधायक विद्या रतन भसीन को श्रध्दांजलि के बाद सदन बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी जाएगी। बुधवार18 से 21 जुलाई तक सत्र चलेगा। विपक्ष और सत्ता पक्ष के कुछ विधायक सत्र के दौरान 13 मंत्री 550 प्रश्नों का जवाब मांगेंगे।

सरकार की तरफ से तीन विधेयक की सूचना दी गई है, इतने ही और आ सकते हैं। इस दौरान सरकार जहां तीन हजार करोड़ का अनुपूरक बजट लाएगी वहीं उसे अंतिम दिन विपक्ष के अविश्वास का सामना करना पड़ेगा। तीन दिन सदन में हंगामे के बीच कार्रवाई चलेगी। इस सत्र में महालेखाकार की रिपोर्ट पेश होने पर हंगामा होना तय माना जा रहा है।

विपक्ष की ओर से आज सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की सूचना दी जाएगी। इस पर चर्चा 21 जुलाई को आधी रात तक चलने के संकेत हैं। इस विधानसभा के कार्यकाल में दूसरी बार यह प्रस्ताव लाया जा रहा है । हालांकि इसमें विपक्ष की हार तय है, फिर भी वह सरकार की खामियों और कथित घोटालों को सदन में सार्वजनिक करने का अवसर लेना चाह रहा है।

सरकार की तरफ से 2022-23 के लिए महालेखाकार की रिपोर्ट पेश किए जाने की सूचना है। विधेयकों में निजी विश्वविद्यालय स्थापना, भारतीय स्टाम्प अधिनियम संशोधन विधेयक, छत्तीसगढ़ मंडी शुल्क संशोधन और विधानसभा सदस्यता निर्रहरता संशोधन विधेयक शामिल हैं। इसमें लाभ के दो पद संबंधी एक संशोधन कि प्रस्ताव है जिसमें राज्य योजना मंडल की जगह आयोग प्रतिस्थापित किया जाना है।

Related post

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद – सीएम साय

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेटियों की खुशहाली…
मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की 00 प्रदेश के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर…
छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी-सहप्रभारियों की सूची जारी

छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने…