• 08/09/2022

बड़ा हादसा: 5 मंजिला बिल्डिंग गिरने से 10 की दर्दनाक मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

बड़ा हादसा: 5 मंजिला बिल्डिंग गिरने से 10 की दर्दनाक मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Spread the love

सीरिया के उत्तरी शहर अलेप्पो में एक 5 मंजिला आवासीय इमारत के ढह जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है. घटना में एक महिला और एक बच्चे को बचा लिया गया है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है.

सरकारी समाचार एजेंसी ‘साना’ ने इस घटना की जानकारी दी है. एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को अल-फिरदौस के पास एक इमारत ढह गई. जिसके मलबे के नीचे 6 महिलाओं, 3 बच्चों और एक पुरुष का शव बरामद किया गया.

इस दुर्घटना में एक महिला और एक बच्चे को बचा लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक घटना के बाद अधिकारियों ने आसपास की इमारतों को खाली कराना शुरू कर दिया है.

रिपोर्ट में अलेप्पो में अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया गया है कि गिरी हुई इमारत को अधिकारियों की सहमति के बिना अवैध रूप से बनाया गया था.

अलेप्पो में युद्धों के दौरान बड़े पैमाने पर कई इलाके बर्बाद हो गए हैं और यहां लौटे नागरिक क्षतिग्रस्त या आंशिक रूप से मरम्मत की गई इमारतों में रहते हैं. जिससे कभी-कभी ऐसी दुखद दुर्घटनाएं होती रहती हैं.

Related post

Aaj ka Panchang 22 August 2026: आज बन रहा है रवि योग, नोट करें राहुकाल का समय, यहां पढ़ें पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 22 August 2026: आज बन रहा…

Spread the loveAaj ka Panchang 22 August 2026: 22 अगस्त 2026 (शनिवार) को श्रावण महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि…
Aaj ka Rashifal 22 August 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 22 August 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the loveAaj ka Rashifal 22 August 2026: मिथुन राशि वालों आज चंद्रमा का प्रभाव आपके लिए भी दो हिस्सों में…
छत्तीसगढ़ में संपत्ति की मालकिन बन रही महिलाएं, आर्थिक सशक्तिकरण को मिली नई मजबूती

छत्तीसगढ़ में संपत्ति की मालकिन बन रही महिलाएं, आर्थिक…

Spread the loveमुख्यमंत्री साय की पहल का असर: महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन में लगभग 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी पंजीयन शुल्क…