• 02/07/2024

107 की मौत: Hathras सत्संग भगदड़ में अब तक 107 की मौत, योगी ने जांच का किया ऐलान, दो मंत्रियों को भेजा

107 की मौत: Hathras सत्संग भगदड़ में अब तक 107 की मौत, योगी ने जांच का किया ऐलान, दो मंत्रियों को भेजा
Spread the love

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बड़ा हादसा हुआ है। यहां आयोजित भोलेबाबा की सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 107 लोगों की मौत की खबर है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और उनके साथ आए बच्चे शामिल हैं। हाथरस (Hathras Satsang stampede) हादसे पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने दो मंत्रियों को मौके पर भेजा है।

जानकारी के मुताबिक हाथरस (Hathras Satsang stampede) जनपद के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के फुलरई गांव में भोले बाबा का सत्संग चल रहा है। सत्संग में बड़ी संख्या में बच्चों और महिलाओं सहित श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंगलवार को सत्संग का समापन था। सत्संग के समापन के मौके पर वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। वहीं सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए हैं। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या अभी और भी इजाफा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी पर भड़के कांग्रेस विधायक, समर्थकों की भी लगाई क्लास, बताया कांग्रेस को डुबोने वाला 

घायलों को इलाज के लिए हाथरस और आसपास के अस्पताल ले जाया जा रहा है। घायलों की तदाद इतनी ज्यादा है कि अस्पतालों में जगह कम पड़ गई है। घायलों को सरकारी के अलावा निजी अस्पताल में भी भर्ती कराया जा रहा है। शवों की पहचान की जा रही है।

हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। उन्होंने घायलों के उचित उपचार के साथ ही अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

सीएम ने एक्स पर लिखा, “जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मा. मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी, श्री संदीप सिंह जी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं तथा प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को घटना स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया है। ADG, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

इसे भी पढ़ें: प्रेमी ने शादी से किया इंकार, तो महिला डॉक्टर ने दी ऐसी सजा.. सुनकर उड़ जाएंगे होश 

Related post

ब्रेकिंग : इन पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, जानिये अब कितना मिलेगा डीए, 1 जनवरी से मिलेगा एरियर्स का लाभ…

ब्रेकिंग : इन पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, जानिये…

Spread the loveरायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय निकायों के पेंशनरों के महंगाई राहत में वृद्धि की है। सातवें…
ट्रांसफ़र ब्रेकिंग : स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने में हुए शिक्षकों के तबादले, देखें आदेश

ट्रांसफ़र ब्रेकिंग : स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के आपसी स्थानांतरण को मंजूरी देते हुए आदेश जारी किया…
Special Train :रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा, दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन

Special Train :रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा, दुर्ग-रायगढ़ के…

Spread the loveरायपुर. रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अतिरिक्त यात्री सुविधा…