• 26/11/2022

दिग्गज कलाकार विक्रम गोखले का निधन, बेहतरीन अभिनय के लिए मिल चुका है राष्ट्रीय पुरस्कार

दिग्गज कलाकार विक्रम गोखले का निधन, बेहतरीन अभिनय के लिए मिल चुका है राष्ट्रीय पुरस्कार
Spread the love

दिग्गज कलाकार विक्रम गोखले का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे। 5 नवंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी और उऩ्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उऩके निधन की खबर से हिन्दू और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

कुछ दिन पहले उनके निधन की अफवाह फैल गई थी। जिसके बाद टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए कई सितारों ने उऩ्हें श्रद्धांजलि दे दी थी। हालांकि बाद में उनके परिजन सामने आकर इस अफवाह को विराम दिए थे।

विक्रम गोखले का बैकग्राउंड फिल्मी परिवार से था। उऩके पिता चंद्रकांत गोखले भी फिल्म कलाकार थे। उनकी दादी कमलाबाई गोखले इंडियन सिनेमा की पहली फिमेल चाइल्ड आर्टिस्ट थीं। विक्रम गोखले ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 26 साल की उम्र में फिल्म परवाना से की थी। इस फिल्म में अभिताभ बच्चन ने भी अभिनय किया था।

विक्रम गोखले को साल 2010 में मराठी फिल्म में अपने शानदार अभिनय के लिए बेस्टर एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

Related post

बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी

बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं…

Spread the loveरायपुर-बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। बिजली के…
Aaj Ka Panchang, 7 July 2026: जानिए 7 जुलाई 2026 का क्या है अभिजित मुहूर्त और राहुकाल, जानें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang, 7 July 2026: जानिए 7 जुलाई…

Spread the loveAaj Ka Panchang, 7 July 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार आज यानी मंगलवार 7 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह…
Aaj Ka Rashifal : आज 7 जुलाई को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 7 जुलाई को किन…

Spread the loveAaj Ka Rashifal : आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज…