• 26/11/2022

CG में लिव-इन पार्टनर की हत्या, दूसरों से बात करना नहीं था पसंद

CG में लिव-इन पार्टनर की हत्या, दूसरों से बात करना नहीं था पसंद
Spread the love

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर की सिर्फ इस वजह से हत्या कर दी कि वह फोन पर दूसरे से बात किया करती थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इस से पहले अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

बताया जा रहा है कि अपने पहले पति की मौत के बाद मृतिका सविता सिंह लिव-इन रिलेशनशिप में कुंजलाल के साथ पिछले 2 महीने से रह रही थी। लेकिन आए दिन उनका आपस में विवाद हुआ करता था। मृतिका सविता सिंह सब्जी बेजने का काम करती थी और पहले पति से उसकी दो बेटियां भी थीं।

बताया जा रहा है कि महिला जब शाम तक घर से बाहर नहीं निकली तो उसकी बेटियां कमरे के अंदर गई। वहां उन्होंने मां को मृत अवस्था में देखा और पड़ोसियों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करने के बाद आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में उन्हें कुंजलाल के साथ महिला का रहने की बात पता चली।

जिसके बाद पुलिस आरोपी के बलरामपुर जिले के पिपरौल निवास स्थान में दबिश दी। पुलिस को देख आरोपी जंगल की और भाग गया लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला फोन पर दूसरे शख्स से बात किया करती थी। समझाने के बाद भी नहीं मानी तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दिया। पुलिस ने बताया कि इससे पहले कुंजलाल अपनी पहली पत्नी की हत्या के मामले में भी जेल जा चुका है।

Related post

छत्तीसगढ़ बना कृषि सुधारों का राष्ट्रीय मॉडल: मंत्री रामविचार नेताम

छत्तीसगढ़ बना कृषि सुधारों का राष्ट्रीय मॉडल: मंत्री रामविचार…

Spread the loveरायपुर: कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 19 मई को आयोजित राष्ट्रीय…
CG Weather Update: प्रदेश के कई जिलों में तापमान 43 डिग्री के पार, अगले 5 दिनों तक हीट वेव का अलर्ट

CG Weather Update: प्रदेश के कई जिलों में तापमान…

Spread the loveCG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को…
लोकतांत्रिक मर्यादाओं की सीमाएं लांघ चुकी है कांग्रेस-मुख्यमंत्री साय

लोकतांत्रिक मर्यादाओं की सीमाएं लांघ चुकी है कांग्रेस-मुख्यमंत्री साय

Spread the loveगैर-जिम्मेदाराना और लोकतंत्र-विरोधी आचरण देश की जागरूक जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेता…